ग्राम बुधवारा में कृषि सूचना केंद्र का शुभारंभ, विद्यार्थियों ने लगाई ज्ञानवर्धक पोस्टर प्रदर्शनी

कुमारी देवी चौबे कृषि महाविद्यालय एवं अनुसंधान केन्द्र, साजा (इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय, रायपुर) द्वारा ग्रामीण कृषि कार्य अनुभव कार्यक्रम के अंतर्गत 04 नवंबर 2025 को ग्राम बुधवारा में कृषि सूचना केंद्र का विधिवत शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर विद्यार्थियों द्वारा कृषि विषयक पोस्टर एवं मॉडल प्रदर्शनी भी आयोजित की गई।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ग्राम सरपंच गुलमीर मोहम्मद रहे, जबकि विशिष्ट अतिथियों में श्री हिंछाराम (सचिव), श्रीमती जमोतरी यादव (पंच), श्री लिलेश्वर सोनकर (शिक्षक) तथा श्रीमती सलमा खान (शिक्षिका) शामिल थीं। कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ. एल. के. रामटेके, अधिष्ठाता, कृषि महाविद्यालय एवं अनुसंधान केन्द्र, साजा ने की।

डॉ. रामटेके ने अपने उद्बोधन में कहा कि यह कार्यक्रम विद्यार्थियों को किसानों से सीधा संवाद स्थापित करने और व्यावहारिक अनुभव प्राप्त करने का अवसर देता है। मुख्य अतिथि गुलमीर मोहम्मद ने कहा कि यह सूचना केंद्र किसानों को नवीन कृषि तकनीकों, मौसम आधारित निर्णय, सरकारी योजनाओं तथा बाजार भाव की जानकारी उपलब्ध कराएगा, जिससे उनकी आय में वृद्धि होगी।

कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथियों ने विद्यार्थियों की प्रदर्शनी को ज्ञानवर्धक एवं प्रेरणादायक बताया। इस अवसर पर महाविद्यालय के सभी सहायक प्राध्यापक — डॉ. गोविंद प्रसाद, डॉ. स्वर्णलता बारा, डॉ. निर्धारणी नंदेष्हा, डॉ. ओम कुमार नेताम, डॉ. श्रुति वर्मा और डॉ. ज्योति बाला उपस्थित रहे तथा विद्यार्थियों का मार्गदर्शन किया।

किसानों एवं ग्रामीणों की उत्साहपूर्ण उपस्थिति से कार्यक्रम सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *