बड़ी खबर: AICC को फिर लगा बड़ा झटका, महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कांग्रेस पार्टी से दिया इस्तीफा, ज्वाइन कर सकती है TMC पार्टी

नई दिल्ली। कांग्रेस पार्टी को एक बार फिर बड़ा झटका लगा है। ऑल इंडिया महिला कांग्रेस की अध्यक्ष और असम के सिलचर से पूर्व सांसद सुष्मिता देव ने पार्टी छोड़ दिया है। उन्होंने सोनिया गांधी को इस्तीफा भेज दिया है। सुष्मिता TMC ज्वाइन कर सकती हैं।

कुछ ही देर में उनकी मुलाकात पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री और TMC की राष्ट्रीय अध्यक्ष ममता बैनर्जी से होने वाली है। करीब 3 दशकों से कांग्रेस में जुड़ीं सुष्मिता ने पार्टी क्यों छोड़ी, इसके पीछे वजह स्पष्ट नहीं हो पाया है। सुष्मिता कांग्रेस के दिग्गज नेता और पूर्व में भारत सरकार में कैबिनेट मंत्री भी रह चुके संतोष मोहन देव की बेटी हैं। उनकी मां बिथिका देव भी विधायक रह चुकी हैं।

मीडिया की रिपोर्ट्स के मुताबिक सुष्मिता ने कहा है कि वह लोगों की सेवा का नया अध्याय शुरू करने जा रही हैं। साथ ही उन्होंने पार्टी का वॉट्सऐप ग्रुप भी छोड़ दिया है। सुष्मिता, राहुल गांधी सहित कांग्रेस के उन नेताओं में शामिल थीं, जिनके अकाउंट को ट्विटर ने ब्लॉक कर दिया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *