Home Uncategorized लोकसभा चुनाव जीतने वाले सभी सांसद जाएंगे दिल्ली:छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय...

लोकसभा चुनाव जीतने वाले सभी सांसद जाएंगे दिल्ली:छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय भी होंगे शामिल, नरेंद्र मोदी संग सरकार बनाने की होगी बैठक

37
0

रायपुर/ छत्तीसगढ़ की 11 सीटों में से 10 में भाजपा ने कब्जा जमाया है। सभी जीते हुए प्रत्याशी अब सांसद बनेंगे। ये भावी सांसद दिल्ली के लिए रवाना हो रहे हैं। इनके साथ प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय भी दिल्ली जा रहे हैं। 7 जून को दिल्ली में सरकार गठन को लेकर बैठक होनी है।

जानकारी के मुताबिक, गुरुवार की शाम मुख्यमंत्री रायपुर एयरपोर्ट से दिल्ली के लिए रवाना होंगे। इनके साथ कुछ सांसद दिल्ली जा सकते हैं। कुछ के शुक्रवार की सुबह रवाना होने का कार्यक्रम बताया जा रहा है। सभी सांसदों और मुख्यमंत्रियों की बैठक दिल्ली में नरेंद्र मोदी और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्‌डा के साथ होगी।

इससे पहले 6 जून गुरुवार को सभी रायपुर में एकजुट हुए। प्रदेश भाजपा कार्यालय में लोकसभा चुनाव प्रबंधन समिति की बैठक आयोजित की जा रही है। इसमें लोकसभा चुनाव के मैनेजमेंट में जुटी पूरी टीम शामिल होगी। सांसद बनने जा रहे सभी प्रत्याशी भी बैठक में होंगें। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष किरण देव और संगठन के अन्य बड़े नेताओं के साथ इनकी चर्चा होगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here