








13 साल पुराने एवार्ड हुए कामों में भ्रष्टाचार को लेकर जिला कांग्रेस अध्यक्ष सागर सिंह बैस ने कहा- असगर अली और उसकी टीम के आपराधिक मामले को दबाने के लिए किया जा रहा सुनियोजित षड्यंत्र
मुंगेली। जिला कांग्रेस अध्यक्ष सागर सिंह बैस पर 13 साल पुराने मामले में लग रहे आरोप के बाद उनके तरफ से भी जो उनका पक्ष आया वो भी चौकाने वाला ही है। बहरहाल13 साल पुराने मामले को लेकर तकरार कम होता नही दिख रहा अब देखने वाली बात यह होगी कि जिस काम के लिए एवार्ड मिलने की बात कही जा रही हो उसी काम को लेकर लग रहे करोड़ो के भ्रष्टाचार के मामले में क्या हकीकत सामने आती है।
इस संबंध में जिला कांग्रेस अध्यक्ष सागर सिंह ने बताया कि राजनैतिक प्रतिद्वंदीयों के साथ मिलकर षडयंत्र पूर्वक मिलीभगत कर मेरे राजनीतिक छवि को खराब करने के उद्देश्य से झूठी खबर फैलाने की कोशिश की जा रही है। वर्ष 2009-10 में अचानकमार टाइगर रिजर्व क्षेत्र से वनग्राम जलदा को विस्थापित कर वहां निवासरत बैगा आदिवासियों को शासन की योजना के तहत ग्राम कठमुडा में बसाया गया था। विस्थापन एवं बसाने में निर्माण कार्य एवं अन्य सुविधाएं वन विभाग के द्वारा कराई गई थी जिसकी निर्माण एजेंसी स्वयं वन विभाग थी। निर्माण कार्य में लगने वाली सामग्री एवं वाहन वन विभाग की मांग पर अकाश ट्रेडर्स, मुरारी ट्रेडर्स, दादू राम ट्रेडर्स, नंदू ट्रेडर्स, सागर ट्रेडर्स से सीमेंट क्रय, मेटल मैंकल मिनरल्स एवं अन्य लोगों के द्वारा तथा वाहन भी करीब 7 वाहन स्वामियों द्वारा उपलब्ध कराया गया था।
इस विस्थापन कार्य को श्रेष्ठ निर्माण कार्य हेतु पुरस्कृत भी किया गया था तथा तत्कालीन वन मंत्री विक्रम उसेंडी के द्वारा भी विस्थापन कार्य का निरीक्षण एवं प्रशंसा की गई थी। अगर निर्माण कार्य अधूरा अथवा स्तरहीन हुआ था तो इसका जिम्मेदार निर्माण एजेंसी एवं वन विभाग है इसके बाद भी मुझ पर भ्रष्टाचार करने का झूठा एवं तथ्य हीन आरोप लगाया जा रहा है।
जिला कांग्रेस अध्यक्ष सागर सिंह ने बताया कि साजिश कर्ता असगर अली स्वयं लोरमी थाना में धारा 420 एवं मारपीट का आरोपी है जिसकी पैसा लेकर नौकरी दिलाने के नाम से कई लोगों की शिकायतें हैं, उक्त शिकायतकर्ता के द्वारा लोगों को ब्याज में पैसा देकर वसूली का काम किया जाता है एवं पूर्व में वह शासकीय सेवक था एवं शासकीय सेवा में रहते हुए अपने ड्राइवर अनिल वैष्णव के नाम से सूचना का अधिकार के तहत लोगों की जानकारी निकलवा कर अधिकारियों एवं कर्मचारियों को भयादोहन करता था।
आपको बता दें कि वर्तमान में मुंगेली कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष सागर सिंह बैस के द्वारा ब्लॉक कांग्रेस कमेटी लोरमी के अध्यक्ष रहते हुए वन ग्रामों में निवासरत बैगा आदिवासियों की मांगों एवं उनके संरक्षण के लिए अनेकों लड़ाइयां लड़ी गई है।
- अचानकमार टाइगर रिजर्व में हाथी के आतंक से भयभीत वनवासियों के साथ मिलकर उन्हें आवश्यक सामग्री उपलब्ध कराए जाने एवं हाथी को पकड़ने के लिए छपरवा में चक्काजाम किया गया था।
- वनग्रामों में निवासरत वनवासियों को वन अधिकार पट्टा दिलाने की मांग को लेकर सागर सिंह बैस के द्वारा खुड़िया में स्थित राजीव गांधी जलाशय में वनवासियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ डूब कर जल सत्याग्रह किया गया था।
- वनग्राम झिरिया में विद्युत पहुंचाने की मांग को लेकर सागर सिंह बैंस के नेतृत्व में वनवासियों के द्वारा धरना प्रदर्शन किया गया था जिससे वहां शीघ्र ही बिजली पहुंची।
- जंगल क्षेत्र के किसानों की समस्याओं को देखते हुए खुड़िया में धान खरीदी केंद्र खुलवाने में सागर सिंह बैस की महत्वपूर्ण भूमिका रही है।
इसी तरह सागर सिंह बैस के द्वारा वनवासियों के अधिकारों समस्याओं एवं उनके संरक्षण के लिए अनेकों प्रयास किए गए हैं, जिसके साक्षी स्वयं वनवासी है।