अमरटापू धाम में अब त्वरित संपर्क रहित दान,सहयोग के लिए बारकोड लगाया गया

Indian Overseas Bank के वरिष्ठ क्षेत्रीय प्रबंधक गौरी शंकर नायक ने प्रथम बारकोड का प्रयोग कर 5001/– रुपए का किया सहयोग

मुंगेली। गुरु अमरदास मेमोरियल ट्रस्ट, अमरटापू धाम
का बैंक खाता Indian Overseas Bank में खोला गया है।

इस खाते में दान एवं सहयोग हेतु बारकोड स्थापना (Barcode Installation) का कार्यक्रम आयोजित किया गया।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में गौरी शंकर नायक वरिष्ठ क्षेत्रीय प्रबंधक (Senior Regional Manager)
Indian Overseas Bank, रायपुर – छत्तीसगढ़ एवं
अध्यक्षता बृजेश सिंह गौतम, वरिष्ठ प्रबंधक राज्य विपणन प्रमुख एवं जीबीसी एवं विशिष्ट अतिथि देवेंद्र जांगड़े, मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला अंत्यव्यवसायी वित्त विकास निगम, राजेश लहरे लेखाधिकारी, जिला पंचायत, आरके गेंदले परियोजना अधिकारी, डॉ. शिवकुमार बंजारा पूर्व सभापति, रेखचन्द कोशले, टेकराम टोंडे, सुरेन्द्र पाल पात्रे एवं दिपाली टेटे शाखा प्रबंधक इंडियन ओवरसीज बैंक मुंगेली अपने स्टाफ के साथ उपस्थित रहे।

अमर टापू धाम में सरल बैंकिंग सेवा के लिए दुर्गा बघेल
अध्यक्ष, गुरु अमर दास मेमोरियल ट्रस्ट द्वारा बैंक खोलने के निवेदन पर वरिष्ठ क्षेत्रीय प्रबंधक गौरी शंकर नायक ने एक माह के भीतर दो स्टाफ की लघु बैंकिंग सेवा प्रारंभ कराने का भरोसा दिलाया।

इस अवसर पर राधेश्याम यादव, रविन्द्र पात्रे, रामनाथ बघेल, जगन्नाथ पाटले, मनीष खूंटे, कबिलास पात्रे, पद्मराज बघेल, मुकेश राज बघेल, आलोक रात्रे तेजवंत बर्मन, नंदू राजपूत उपस्थित रहे।

स्वागत में पंथी पार्टी, लोक सांस्कृतिक खेल एवं मानव कल्याण समिति ग्राम भाटगांव का कार्यक्रम रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *