हिड़मा के गांव में रात गुजार सकते हैं अमित शाह: देश के पहले गृहमंत्री होंगे, जो नक्सलगढ़ में रुकेंगे; अबूझमाड़ या पूवर्ती जाने की चर्चा

जगदलपुर/ अमित शाह बस्तर आ रहे हैं। चर्चा है कि हिड़मा के गांव में वो रात गुजार सकते हैं। अबूझमाड़ या पूवर्ती गांव में रुकने की चर्चा है। खबर पुष्ट नहीं है। लेकिन ऐसा होता है, तो ऐसा करने वाले वे देश के पहले गृहमंत्री होंगे।

पूवर्ती खूंखार नक्सली हिड़मा का गांव है। यहां पिछले कई सालों से नक्सलियों का कब्जा था। उनकी इजाजत के बिना यहां प्रवेश पर प्रतिबंध था। अब यहां CRPF, DRG, STF और कोबरा ने मिलकर संयुक्त कैंप स्थापित किया है।

बता दें केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह कल से 2 दिन के बस्तर दौरे पर रहेंगे। 15 दिसंबर को वे जगदलपुर में बस्तर ओलिंपिक कार्यक्रम में शामिल होंगे। सरेंडर नक्सलियों से मिलेंगे। जवानों से भी मुलाकात करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *