एक दिन और बढ़ाई गई आर्मी की प्रदर्शनी: CM साय ने उठाए हथियार; रायपुर में इंडियन आर्मी ने ब्लास्ट कर उड़ाया दुश्मन का हेड-क्वार्टर

रायपुर/ रायपुर के साइंस कॉलेज ग्राउंड में सेना की प्रदर्शन का शनिवार को पहला दिन है। कार्यक्रम में CM साय पहुंचे और इंडियन आर्मी के हथियारों को हाथों से उठाकर देखा। इस दौरान उन्होंने कार्यक्रम को एक दिन और बढ़ाने की घोषणा की। इस दौरान साय ने कहा कि सैन्य प्रदर्शनी कार्यक्रम में CM साय ने कहा कि सेना का कार्यक्रम देख रोमांचित हूं। युवाओं को अगर अग्निवीर बनने का मौका मिले तो अवश्य जाएं। बस्तर के अबूझमाड़ में जवानों ने 31 नक्सलियों को ढेर कर दिया। जवानों को बधाई देता हूं।

साइंस कॉलेज ग्राउंड में लो फ्लाई पोजिशन पर हेलिकॉप्टर

साइंस कॉलेज ग्राउंड में लो फ्लाई पोजिशन पर हेलिकॉप्टर

इंडियन आर्मी के हथियारों को हाथों से उठाकर देखा और उसकी खासियत को जाना।

इंडियन आर्मी के हथियारों को हाथों से उठाकर देखा और उसकी खासियत को जाना।

हैलीकॉप्टर ने किया फ्लाय पास्ट शनिवार को साइंस कॉलेज ग्राउंड पर चल रहे सैन्य प्रदर्शनी के कार्यक्रम में इंडियन एयरफोर्स के हैलीकॉप्टर MI-17 ने फ्लाय पास्ट किया। हैलीकॉप्टर ने अपनी नोज को नीचे करके उड़ाया मानों सामने से सलामी दे रहा हो। मंच के करीब आते ही टेकऑफ पोजिशन ली और फिर तिरछा होकर उड़ने लगा। विशाल हैलीकॉप्टर को करीब से ऐसा करते देखना लोगों को हैरान कर गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *