बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता अरुण बाली का निधन

मुंबई। बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता अरुण बाली का निधन हो गया है। उन्होंने 79 वर्ष की उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया। अभिनेता ने सुबह 4:30 पर अंतिम सांस ली है।

बता दें कि अभिनेता लगातार कई दिनों से बीमार चल रहे थे और कुछ महीनों पहले ही वह अस्पताल में भर्ती हुए थे। अरुण बाली की बेटी ने बाद में बताया कि उनके पिता को मियासथीनिया ग्रेविस नाम की एक गंभीर बीमारी थी।

ये एक ऑटोइम्यून बीमारी है, जिसमें नर्व्स और मसल्स के बीच बैरियर हो जाता है। उनके निधन से बॉलीवुड में शोक की लहर है। कई सेलेब्स और फैंस उनके लिए सोशल मीडिया पर शोक जाहिर कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *