अरुण जांगड़े का निधन,लंबे समय से कोरोना संक्रमण के बाद चल रहा था उपचार

मुंगेली। फुलवारी के सरपंच, जोगी कांग्रेस के सक्रिय नेता अरुण जांगडे 48 वर्ष का आज कोरोना संक्रमण के बाद रायपुर में चल रहे लंबे समय से उपचार के बाद निधन हो गया। अरुण जांगडे कालेज समय से ही अपने चाचा पूर्व सांसद स्व. खेलनराम जांगडे जी के साथ सक्रिय रहे बाद में पूर्व मुख्यमंत्री अजीत जोगी के पार्टी में जिला,प्रदेश स्तर के पद पर सक्रिय राजनीति में रहे। फुलवारी के लगातार तीसरी बार सरपंच अरुण जांगड़े का आज रायपुर के एक अस्पताल में निधन हो गया। उनका अंतिम संस्कार कल 1 अक्टूबर को सुबह गृहग्राम फुलवारी में होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *