रायपुर पहुंचते ही भाजपा पर बरसे पुनिया बोले – BJP में अंतर्कलह, 4 साल में 4 अध्यक्ष बदले, जानिए और क्या कहा…

रायपुर। छत्तीसगढ़ के तीन दिवसीय दौरे पर शनिवार को रायपुर पहुंचे कांग्रेस के छत्‍तीसगढ़ प्रभारी पीएल पुनिया ने भाजपा पर हमला बोलते हुए कहा कि बीजेपी के अंदर अंतर्कलह की स्थिति है, इसके चलते 4 साल में 4 अध्यक्ष बदले गए।

भाजपा में नए प्रदेश अध्यक्ष की नियुक्ति के सवाल पर पुनिया ने कहा, 4 साल में 4 अध्यक्ष भाजपा में बदले गए, इससे पार्टी के अंदर अंतर्कलह की स्थिति को समझ सकते हैं। संगठन में बदलाव से कुछ नहीं होगा। वे घर बैठे चुनाव जीतने की तैयारी करते रहे और कांग्रेस जमीन पर जाकर काम करती है।

पुनिया ने कांग्रेस में बदलाव के सवाल पर कहा, कांग्रेस पार्टी में किसी तरह की कोई बदलाव की जरूरत नहीं है। कांग्रेस पार्टी में सब कुछ ठीक चल रहा है। सत्ता और संगठन में तालमेल है, कांग्रेस इसलिए लगातार चुनाव जीत रही। पुनिया यहीं रुके उन्‍होंने कहा कि उपचुनाव, निकाय चुनाव, पंचायत चुनाव सब में कांग्रेस जीती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *