आधी रात अचानक जिले के 4 थानों के सरप्राइज चेकिंग में पहुंचे एसपी चंद्रमोहन सिंह

मुंगेली, लोरमी, पथरिया, सरगांव थानों एवं शहर के निरीक्षण पर निकले थे पुलिस कप्तान

थाना स्टाफ रह गया हक्का बक्का

मुंगेली(नरेंद्र लुनिया)। एसपी चंद्रमोहन सिंह सरप्राइज चेकिंग में जिले के मुंगेली, पथरिया, सरगांव व लोरमी थाने पहुंचकर वहां औचक निरीक्षण किया। एसपी को अचानक थाने में देख स्टाफ हक्का बक्का रह गया। पुलिस मुख्यालय की ओर से थानों के औचक निरीक्षण के निर्देश जारी किए गए हैं। इसीके चलते चंद्रमोहन सिंह ने रात 1 बजे लोरमी थाने में रात्रि में डयूटी पर तैनात पुलिस अधिकारी व कर्मचारियों से जानकारी ली। उन्होंने इस दौरान थाना के महत्वपूर्ण अभिलेखों का अवलोकन किया। साथ ही थाना स्टाफ को रात्रि में किसी भी प्रकार की घटना घटित होने की सूचना पर तत्काल कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

इसके अलावा थाने में उपलब्ध संसाधनों का बेहतर उपयोग करने की समझाइश भी दी गई। एसपी ने एफआरवी को चेक कर ड्यूटी में तैनात पुलिस कर्मचारियों को सतर्कता पूर्ण तरीके से ड्यूटी करने के लिए निर्देशित भी किया। इस दौरान थाना प्रभारी एवं थाने का रात्रि डयूटी में तैनात स्टाफ उपस्थित रहा। साथ ही लोरमी थाना क्षेत्र की सीमा मध्यप्रदेश बार्डर से जुड़ने के कारण एसपी चंद्रमोहन सिंह ने वहां वाहनों की चेकिंग अभियान चलाने के निर्देश भी दिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *