बिलासपुर। एक निजी टीवी चैनल इवेंट में आज 15 अगस्त स्वाधीनता दिवस अवसर पर बिलासपुर शहर के यश पैलेस में कार्यक्रम आयोजित किया गया था। जिसमे राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल, शहर विधायक शैलेश पांडेय,महापौर रामशरण यादव,जिला पंचायत अध्यक्ष अरुण चौहान, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष अटल श्रीवास्तव सहित तमाम जनप्रतिनिधियों की गरिमामयी उपस्थिति में ह्यूमन केयर मानव सेवा के लिए सम्मानित अध्यक्ष सुरेंद्र गूम्बर और सचिव असित पाल सिंह जुनेजा सम्मानित किया गया।