रायपुर/ बॉलीवुड एक्टर सलमान खान के करीबी दोस्त और महाराष्ट्र के राजनेता बाबा सिद्दीकी की शनिवार रात गोली मारकर हत्या कर दी गई। मुंबई के एक अस्पताल में उन्होंने दम तोड़ा। बाबा सिद्दीकी का छत्तीसगढ़ से भी सियासी नाता रहा। 2023 के विधानसभा चुनावों में उन्हें रायपुर में अहम जिम्मेदारी देकर कांग्रेस ने भेजा था। रायपुर से कांग्रेस के प्रत्याशी कुलदीप जुनेजा के चुनाव प्रचार, चुनावी दफ्तर का उद्घाटन बाबा सिद्दीकी ने किया। सितंबर और नवंबर में रायपुर दौरा हुआ था। इस दौरान उन्होंने स्थानीय नेताओं के साथ बैठकें की। तस्वीरें खिंचवाईं। देवेंद्र नगर के पास बने नमस्ते चौक पर चाय की चुस्कियों के साथ नेताओं संग गप लड़ाते दिखे थे।