आईपीएस अफसरों के हुए तबादले बद्री नारायण मीणा को दुर्ग के साथ रायपुर रेंज की जिम्मेदारी

रायपुर : राज्य सरकार ने कई आईपीएस अफसरों के तबादले किए हैं। बद्री नारायण मीणा को दुर्ग के साथ रायपुर रेंज की जिम्मेदारी दी गई है। इसके साथ ही IPS राम गोपाल गर्ग, (भापुसे-2007) उप पुलिस महानिरीक्षक, पुलिस मुख्यालय, रायपुर को तत्काल प्रभाव से अस्थाई रूप से आगामी आदेश तक उप पुलिस महानिरीक्षक, रेंज राजनांदगांव, छ0ग0 के पद पर पदस्थ किया गया है।

IPS केएल ध्रुव, (भापुसे-2008) उप पुलिस महानिरीक्षक, नक्सल अभियान, पुलिस मुख्यालय, रायपुर को उनके वर्तमान कर्तव्यों के साथ-साथ जिला धमतरी, महासंमुद एवं गरियाबद, छ0ग0 का नक्सल विरोधी अभियान का पर्यवेक्षण का कार्य सौंपा गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *