Home Uncategorized करंट की चपेट में आया बहरादेव हाथी : सालों फैलाता रहा दहशत,...

करंट की चपेट में आया बहरादेव हाथी : सालों फैलाता रहा दहशत, मौत के बाद मौके पर पहुंचा वन अमला  

41
0

सूरजपुर। छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में करंट की चपेट में आने से इलाके के खूंखार हाथी बहरादेव  की मौत हो गई। बताया जाता है कि, यह हाथी दल में न घूमकर अक्सर स्वच्छंद ही घूमा करता था। ये अकेला ही पूरे जिले के लिए मुसीबत का सबब था। बहरादेव की मौत के बाद वन विभाग की टीम भी मौके पर पहुंच चुकी है। घटना सूरजपुर वन परिक्षेत्र की है। 

बता दें कि, पिछले डेढ़ वर्षों से बहरादेव नाम का हाथी स्वच्छंद विचरण कर रहा था। यह अकेला ही कई गांवों में फसलों, घरों और लोगों को नुकसान पहुंचाता था। इसे नियंत्रित करने के सारे उपाय फेल हो चुके थे। इस हाथी को रोकने के लिए ही वन विभाग की टीम ने जंगल में ही अस्थाई हाथी ट्रांजिट फैसिलिटी सेंटर विकसित किया था। उन्होंने जंगल में ही चारा-पानी की व्यवस्था कर दी थी। इससे हाथी के जंगल से बाहर नहीं निकलने की उम्मीद बढ़ गई थी लेकिन ऐसा नहीं हो पाया। 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here