शाबाश कान्हा… यहां मिठाइयों की बिक्री होती है बिल के साथ, दो अन्य संस्थानों को नोटिस

बलौदा बाजार- बेहद सुखद था यह देखना कि मिठाई कब बनाई गई ? इसकी जानकारी उपभोक्ताओं तक पहुंचाई जा रही थी। हैरत में डाल गई कान्हा स्वीट्स कि वह पहल, जिसमें मिठाइयों की खरीदी के बाद बिल दिए जा रहे थे। याने सब काम सही।

आमतौर पर ऐसा कभी होता नहीं लेकिन खाद्य एवं औषधि प्रशासन की टीम ने पहली बार ऐसा होता, ना केवल देखा बल्कि सब कुछ नियमों के पालन के साथ संस्थान का संचालन किया जाना पाया। रक्षाबंधन को ध्यान में रखते हुए, हर शहर व कस्बे में स्वीट कॉर्नर और हॉटलों की सघन जांच चल रही है। इस कड़ी में दूसरे दिन 4 संस्थानों की जांच की गई। जिसमें दो को सराहना और शाबाशी मिली और दो को सुधार के निर्देश दिए गए।

इन्हें शाबाशी

अमेरा में संचालित हो रहे पटेल स्वीट्स की जांच के दौरान, टीम यह देखकर हैरत में पड़ गई कि यहां उपभोक्ताओं को जानकारी दी जा रही थी कि कौन सी मिठाई कब बनाई गई ? यह जानकारी संस्थान में बाकायदा डिस्प्ले के माध्यम से दी जा रही थी। पलारी की कान्हा स्वीट्स में खाद्य सामग्री की खरीदी के जीएसटी के साथ बिल मिले। हैरत तब और बढ़ी, जब यह देखा गया कि उपभोक्ताओं को भी नियमानुसार पक्का बिल दिया जा रहा था।


इन्हें लगाई फटकार

जिला मुख्यालय में संचालित मां संतोषी बेकरी को 7 दिन के भीतर जवाब पेश करने के निर्देश दिए गए हैं कि बिना अनुमति कारोबार संचालन कैसे किया जा रहा है ? केजीएन बिरयानी सेंटर में व्यवस्था सुधारने और स्वच्छता के लिए जरूरी मानक का पालन नहीं होना पाए जाने पर फटकार लगाई गई।

“कान्हा और पटेल स्वीट्स में मानक का पालन किया जाना मिला। दो अन्य संस्थानों को नोटिस दी गई है”।

  • उमेश वर्मा, खाद्य सुरक्षा अधिकारी, बलौदा बाजार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *