Home Uncategorized केन्द्रीय गृह मंत्री से मिले बस्तर के नक्सल पीड़ित : साझा की...

केन्द्रीय गृह मंत्री से मिले बस्तर के नक्सल पीड़ित : साझा की अपनी व्यथा, मांगा न्याय और पुनर्वास

14
0

रायपुर। छत्तीसगढ़ के बस्तर क्षेत्र के लगभग 70 नक्सल पीड़ितों का एक दल गुरुवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से राजधानी दिल्ली में उनके निवास पर मिला। नक्सल हिंसा से प्रभावित इन लोगों ने अपनी व्यथा गृहमंत्री के साथ साझा की और न्याय व पुनर्वास की माँग की। इस दल का नेतृत्व बस्तर शांति समिति ने किया, जो राज्य में नक्सल प्रभावित इलाकों में शांति और विकास के लिए काम कर रही है। इनमें से कई लोगों ने नक्सलियों के हाथों अपने परिवार के सदस्यों को खोया है, कुछ ने अपने अंग गंवाए हैं, कुछ पूरी तरह से अपाहिज हो गए हैं।

इस मुलाकात का मुख्य उद्देश्य नक्सल हिंसा से पीड़ित लोगों की पीड़ा को राष्ट्रीय स्तर पर लाना था। पीड़ितों ने बताया कि, नक्सली हमलों के कारण उनके जीवन में गंभीर व्यवधान आए हैं। इस मुलाकात के दौरान, गृह मंत्री ने नक्सल पीड़ितों की कहानियों को ध्यान से सुना और उनकी समस्याओं पर गंभीरता दिखाई। उन्होंने इन लोगों के संघर्ष और साहस की प्रशंसा की और आश्वासन दिया कि सरकार उनकी समस्याओं को हल करने के लिए प्रतिबद्ध है। 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here