मुंगेली। यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर दाऊपारा स्थित महामाया मंदिर में उनके कुशल स्वस्थ दीर्घायु जीवन की कामना विधायक पुन्नूलाल मोहले व सांसद अरुण साव, जिलाध्यक्ष शैलेश पाठक,गिरीश शुक्ला सहित कार्यकर्ताओं ने की। इस अवसर पर गरीब कल्याण योजना के तहत 5 किलो चावल थैला के साथ हितग्राहियों को प्रदान किया गया। साथ ही वैक्सिनेशन को बढ़ावा देने टीका लगवाने वालो को गुलाब पुष्प भेंट कर उन्हें प्रोत्साहित किया गया।
इस अवसर पर विधायक पुन्नूलाल मोहले व सांसद अरुण साव ने नागरिकों व भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 7 वर्ष के कार्यकाल में भारत ने चहुमुखी विकास किया है। आराध्य देव श्रीराम जी के मंदिर निर्माण का कार्य प्रारंभ कराया,कश्मीर पर धारा 370 जो कि देश के लिए एक समस्या बन गयी थी उसे समाप्त किया गया। मुस्लिम महिलाओं के लिए तीन तलाक की समस्या थी जिसे अपराध घोषित किया गया, देश की सेना को फ्री हैंड किया गया,देश की सुरक्षा हेतु अत्याधुनिक सेंट्रल विस्टा बनाया गया,सेना को साजो सामान हथियार उपलब्ध कराए गये, देश पर आँख उठाने वाले पर सर्जिकल स्ट्राइक व एयर स्ट्राइक किया गया, सीएए लागू किया गया। इस तरह अनेक कार्य कर श्री मोदी ने देश का स्वाभिमान बढ़ाया है। ऐसे यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन उत्साह पूर्वक मनाया गया। सेवा और समर्पण कार्यक्रम 17 सितंबर से 7 अक्टूबर तक जारी रहेगा , जिसके तहत विभिन्न कार्यक्रम होंगे। कार्यक्रम में प्रदेश भाजपा कार्यसमिति सदस्य गिरीश शुक्ला, जिला भाजपा अध्यक्ष शैलेश पाठक,पूर्व विधायक विक्रम मोहले,जिला उपाध्यक्ष शिवप्रताप सिंह,जिला कोषाध्यक्ष प्रेम आर्य,नगर पालिका उपाध्यक्ष मोहन मल्लाह, पवन पाण्डेय,जेठू सिंह,मोहन भोजवानी,लोकनाथ सिंह,सुनील पाठक, कोटूमल दादवानी,आशीष मिश्रा,दीनानाथ केशरवानी,मानिक सोनवानी, राणाप्रताप सिंह,सोम वैष्णव,मुकेश रोहरा,रामशरण यादव,राकेश साहू,पंकज सिंह,शिवकुमार बंजारा,नितेश भारद्वाज, उमाशंकर साहू,पार्षद राजकुमार वाधवा,सोनी आनन्द जांगडे,हीरालाल साहू,मोना नागरे,रमेश बुनकर,भूपेंद्र सिंह,कलीम बागड़ी,तरुण खाण्डेकर, अमितेष आर्य,यश गुप्ता,करण सिंह, अनुराग सिंह,वर्षा सिंह,अंजना जायसवाल, माला गुप्ता,हेमा सोनी,निशा सोनी,पायल नायक,अरविंद राजपूत,ज्ञानसिंह सहित नगर व ग्रामीण क्षेत्र के कार्यकर्ता गण मौजूद रहे।

