
मुंगेली। प्रदेश व क्षेत्र में लगातार हो रहे धर्मांतरण के विरोध में प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर भारतीय जनता युवा मोर्चा जिला मुंगेली द्वारा जिला भाजपा कार्यालय से सैकड़ों की संख्या में युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने प्रदेश के कांग्रेस एवं भूपेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए नगर भ्रमण किया।
जिला युवामोर्चा अध्यक्ष तरुण खाण्डेकर के नेतृत्व में निकली पदयात्रा में जन सामान्य को ध्वनिविस्तारक यंत्र के माध्यम से अवगत कराया गया कि पूरे प्रदेश में धर्मांतरण धड़ल्ले से जारी है। शासकीय अधिकारी खुद सोशल मीडिया आदि में पोस्ट कर इस पर चिंता व्यक्त कर रहे हैं इसके बावजूद धर्मान्तरण लगातार जारी है। इसी पर आमजन का ध्यान आकृष्ट करने भूपेश सरकार के विरुद्ध युवामोर्चा द्वारा ‘जनजागरण पदयात्रा’ निकाल कर प्रदर्शन किया गया। पदयात्रा में भाजपा जिलाध्यक्ष शैलेश पाठक,नगर भाजपा अध्यक्ष राणाप्रताप सिंह,मानस प्रताप सिंह बैस,नंदकुमारसिंह,रामशरण यादव,राजीव श्रीवास, नितेश भारद्वाज, भाजयुमो जिलाध्यक्ष तरुण खाण्डेकर महामंत्री द्वय अमितेश आर्य, माधव तिवारी, यश गुप्ता, जिला उपाध्यक्ष रिंकू सिंह, संदीप साहू, करण सिंह ठाकुर,यश गुप्ता,अनुराग,सौरभ बाजपेयी, जिला युवामोर्चा मीडियाप्रभारी अरविन्द सिंह राजपूत, घनश्याम यादव,राजेश्वर टण्डन,वैभव ताम्रकार, राजा तंबोली,प्रिंस देवांगन, देवेंद्र केशरवानी, तामेश्वर साहू, केशव साहू, तरुण साहू, पंकज सोनी, चंद्रशेखर राजपूत, शेषनारायण मोहले, केशव गोयल, प्रमोद धुरी, दरबारी यादव, चन्द्रकांत वैष्णव, रामकुमार साहू, हिरेन्द्र जायसवाल, अनिल कश्यप,
सहित युवा मोर्चा के जिले व विभिन्न मण्डलों के कार्यकर्ता शामिल थे।