मौसी ने की भतीजे की हत्या, रेलवे ट्रेक पर मिली लाश की गुत्थी सुलझी, 3 गिरफ्तार

रायपुर/भाटापारा। भाटापारा ग्रामीण थाना के खमरिया मिरगी रेलवे पटरी के पास एक युवक की लाश का मामला सुलझ गया है। दर असल मारपीट से परेशान मौसी ने अपने देवर और उसके दोस्त के साथ मिलकर अपने ही भतीजे को मौत के घाट उतार दिया था। पुलिस ने इस मामले में मौसी समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 10 अक्टूबर को ग्राम खमरिया मिरगी रेलवे पटरी के पास एक युवक की लाश मिली थी। पुलिस मौके पर पहुंची और शव की शिनाख्त भाटापारा के सदर वार्ड निवासी मोहित कोसले के रूप में की गई। साथ ही जांच के दौरार मौके से कुछ दूरी पर ही एक बाइक भी बरामद की गई। पुलिस ने जब बाइक के बारे में जानकारी जुटाई तो पुलिस को पता चला कि, ये वाहन धीरज नाम के व्यक्ति की है।

पुलिस ने संदेह के आधार पर धीरज यदु और उसके साथी वासू कुर्रे को अर्जुनी शराब भटटी से पकड़ा और थाने में कड़ाई से पूछताछ की तो आरोपियों ने मोहित कोसले की हत्या करने की बात कबूल कर ली। आरोपी वासू कुर्रे ने पुलिस को बताया कि, वो मृतक की मौसी का देवर है। मोहित शराब का आदी था और शराब के नशे में वो अपनी मौसी लक्ष्मी घृतलहरे से मारपीट करता था। इसी बात से वो काफी परेशान थी और मृतक से छुटकारा पाने के लिए उसने हत्या की योजना बनाई थी।

योजना के तहत ही 10 अक्टूबर को मोहित को रेलवे पटरी के पास लाया गया था। यहां पर दोनों आरोपी और महिला ने पहले तो मृतक को शराब पिलाई फिर उसके साथ मारपीट की। मारपीट के दौरान तीनों ने पानी के गड्ढे में मोहित की डूबोंकर हत्या कर दी थी। हत्या के बाद कोई लाश को पहचान ना ले, इसलिए उसके शव से पूरे कपड़े निकालकर रेलवे पटरी में फेंक दिया था। आरोपियों के खिलाफ धारा 302 के तहत अपराध दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *