छत्तीसगढ़: भिलाई के CM नर्सिंग कॉलेज का पूर्व छात्र निकला मास्टरमाइंड, 4 गिरफ्तार

रायपुर। परीक्षा से पहले बीएससी नर्सिंग पेपर लीक मामले में पुलिस ने भिलाई के चंदूलाल चंद्राकर मेमोरियल हॉस्पटिल के 2 कर्मचारी समेत 4 लोगों को गिरफ्तार किया है। पूरे मामले में कॉलेज का पूर्व छात्र की पर्चा लीक कराने का मास्टरमाइंड था।

पूर्व छात्र ने कॉलेज के क्लर्क और प्यून के साथ मिलकर पेपर लीक कराया था। मामले का खुलासा होने के बाद रायपुर के आयुष विश्वविद्यालय ने बीएससी नर्सिंग की परीक्षा कैंसिल कर दी थी।आरोपियों के खिलाफ सुपेला थाना में केस दर्ज करवाया गया था।

5 प्रश्नपत्र लीक किए

पुलिस ने शक के आधार पर कॉलेज के प्यून अर्जुन साहू से पूछताछ शुरू की। पहले वो पुलिस को गुमराह करने की कोशिश करता रहा। सख्ती से पूछताछ में उसने कबूल किया कि उसने कॉलज के क्लर्क मनोज साहू के साथ मिलकर फर्स्ट और सेकेंड ईयर के कुल 5 प्रश्नपत्र लीक किए हैं। इसके बाद दोनों को गिरफ्तार किया गया।

25 हजार के लिए लीक किया पेपर

पूछताछ में बताया कि उन्होंने 25 हजार रुपए के लालच के लिए पैकेट में रखे प्रश्नपत्र को लीक किया था। इसे वॉट्सएप के जरिए वायरल किया। मास्टरमाइंड कॉलेज का ही पूर्व छात्र तोकेश्वर कुमार साहू है। इस समय वर्धा के मेडिकल कॉलज में मेडिकल कोर्स कर रहा है। अर्जुन और मनोज ने तोकेश्वर के कहने पर पर्चा लीक किया था। इसके बदले तोकेश्वर ने उन्हें 25 हजार रुपए दिए। इसके बाद तोकेश्वर को भी गिरफ्तार कर लिया गया।

पर्चा लीक मामले में अपने बैंक खाते में पैसा जमा कराने का आरोपी लालमणी साहू है। लालमणी अर्जुन का पड़ोसी है, उसने भी पूरे मामले में अर्जुन का सहयोग किया था। कुल मिलकार सुपेला पुलिस ने 4 लोगों को गिरफ्तार किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *