ACB  की बड़ी कार्रवाई : BMO दंतेवाड़ा और कार्यालय सहायक अधीक्षक गरियाबंद को रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा, दोनों गिरफ्तार

दंतेवाड़ा। छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले में एंटी करप्शन ब्यूरो ने बीएमओ डॉक्टर वेणुगोपाल राव को रंगे हाथ पकड़ा। डॉक्टर ने कर्मचारी से 15 हजार रुपये रिश्वत की मांग की थी। शिकायत के बाद एसीबी ने कार्रवाई की। वहीं रायपुर में स्टाफ नर्स नेमिका तिवारी की शिकायत के बाद कार्यालय सहायक अधीक्षक सूरज कुमार नाग को भी एसीबी ने रिश्वत के मामले में गिरफ्तार कर लिया है। 

मिली जानकारी के अनुसार, दंतेवाड़ा जिले में दो वाहन किराये पर चलवाई जा रही थी। इनके बीलों का भुगतान जनवरी माह से कार्यालय में लंबित था। बिलों के भुगतान के लिए बीएमओ डॉक्टर वेणुगोपाल राव ने प्रार्थी सुनील कुमार नाग से 15 हजार रुपयों की मांग की थी। सुनील रिश्वत नहीं देना चाहता था। इसलिए उसने मामले की शिकायत एसीबी कार्यालय जगदलपुर में की। इसके बाद एसीबी की टीम ने बीएमओ डॉक्टर वेणुगोपाल राव को रंगे हाथों पकड़ा और गिरफ्तार कर लिया। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *