
~ बाबा-दाऊ जी का मसला फिर ठंडे बस्ते में
~ बैठक खत्म होने के बाद प्रदेश प्रभारी पी एल पुनिया, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और मंत्री टी एस सिंहदेव एक साथ बाहर निकले
~ बघेल ने कहा- राज्य की योजनाओं पर हुई चर्चा
~ सिंहदेव बोले-नेतृत्व परिवर्तन पर कोई बात नहीं
दिल्ली/रायपुर। दिल्ली नें राहुल गांधी, सीएम भूपेश बघेल और टीएस सिंहदेव के बीच चल रही बैठक खत्म हो गई है। करीब 3 घंटे तक चली बैठक के खत्म होने के बाद सीएम बघेल ने कहा कि छत्तीसगढ़ के विकास को लेकर चर्चा हुई। मगर ढाई-ढाई साल को लेकर किसी प्रकार की चर्चा नहीं हुई।
इस बैठक में छत्तीसगढ़ प्रभारी पीएल पुनिया भी शामिल हुए। उन्होंने पत्रकारों से चर्चा के दौरान कहा कि इस बैठक में छत्तीसगढ़ के संभागों के विकास को लेकर चर्चा हुई। ढाई-ढाई साल के मुद्दे पर किसी प्रकार की कोई बात नहीं हुई। वहीं मुख्यमंत्री भूपेश बघेल व स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने भी मीडिया को यही बयान दिया की 3 घंटे तक प्रदेश के विकास को लेकर विमर्श किया गया।