बिग ब्रेकिंग: राज्यपाल से मिलने राजभवन पहुंचे देवेंद्र फडणवीस, क्या देर रात हो सकता है बड़ा उलटफेर…..

मुंबई: महाराष्ट्र में जारी सियासी घमासान के बीच भाजपा नेता देवेंद्र फडणवीस कुछ विधायकों के साथ मंगलवार देर शाम राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी से मिलने पहुंचे हैं। उनके साथ चंद्रकांत पाटिल और गिरीश महाजन भी राजभवन में मौजूद हैं। बता दें आज ही फडनवीस ने दिल्ली में अमित शाह और पार्टी अध्यक्ष नड्डा से मुलाकात की है।

एकनाथ शिंदे गुट के एक नेता दीपक केसरकर ने यह भी कहा कि वो विधानसभा में अविश्वास प्रस्ताव नहीं लाएंगे, लेकिन अगर भाजपा ऐसा करती है तो वो उनका समर्थन करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *