Big breaking- अधिकारियों, कर्मचारियों की हड़ताल समाप्त

रायपुर। छत्तीसगढ़ में कर्मचारियों-अधिकारियों की हड़ताल खत्म हो गयी है। आज कृषि रविंद्र चौबे के साथ हुई मुलाकात के बाद कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन ने अनिश्चितकालीन हड़ताल खत्म करने का फैसला किया। इससे पहले कोर कमेटी की एक बैठक हुई, बैठक में मुख्यमंत्री के अपील और आश्वासन पर चर्ची की गयी, जिसके बाद हड़ताल को खत्म करने का फैसला लिया गया। इससे पहले कल भी जिला संयोजक और प्रांतीय पदाधिकारियों की बैठक हुई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *