शिक्षकों का बड़ा प्रदर्शन 24 अक्टूबर को : प्रदेश के सभी जिलों में होगा धरना रैली : शिक्षकों ने जताया शिक्षक संघर्ष मोर्चा पर विश्वास

संविलियन के बाद पुरानी सेवा को शून्य करने से आये वेतन विसंगतियों से नाराज शिक्षकों के सामूहिक अवकाश में जाने पर 24 अक्टूबर को हो सकता है प्रदेश के सारे स्कूल बंद

मुंगेली। प्रदेश के शिक्षकों में संविलियन के बाद उनकी वर्षो की पुरानी सेवा को शून्य किये जाने से बड़ी नाराज़गी है, इसके कारण उन्हें कर्मचारियों को मिलने वाले त्रिस्तरीय क्रमोन्नति/ समयमान वेतनमान से वंचित होना पड़ रहा है। OPS में पूर्ण पेंशन नही मिल पायेगा,ग्रेज्युटी,कैशलीव जैसी सुविधाओं में भी आंशिक लाभ ही मिल पायेगा क्योंकि इन सबका पूर्ण लाभ लेने के लिए निर्धारित समयावधि की सेवा आवश्यक होती है। पुरानी सेवा गणना नही होने से कई तरह की वेतन विसंगतियां भी शिक्षक एल बी संवर्ग के वेतनमान में आई है। वेतन विसंगति को दूर करने की बात मोदी गारंटी में वर्तमान सरकार ने खुद अपने संकल्प पत्र में लिखा है। ऐसे में अपनी इन्ही मांगो को लेकर प्रदेश के शिक्षक 24 अक्टूबर को राज्य के सभी जिला मुख्यालयों में बड़ा धरना प्रदर्शन करने जा रही है। संविलियन आंदोलन के बाद यह पहला आंदोलन होगा जिसमें सभी प्रमुख शिक्षक संगठन एक साथ एक मंच पर आकर शिक्षक संघर्ष मोर्चा बनाकर आंदोलन कर रहे हैं।

छग शिक्षक संघर्ष मोर्चा के प्रांत सह संचालक संजय उपाध्याय , अभिजीत तिवारी ने बताया की पूर्व सेवा गणना मिशन का नाम देते हुए 24 अक्टूबर को प्रदेश के हर जिले में जिलास्तरीय धरना प्रदर्शन कर रैली निकाली जायेगी।

छग शिक्षक संघर्ष मोर्चा के जिला संचालक भूपेंद्र बंजारे, दीपक वेंताल, रमन शर्मा, बलराज सिंह ने कहा कि डॉ रमन सिंह सरकार द्वारा किये गए संविलियन से हम कृतज्ञ हैं,जिन्होंने ने हमे शासकीय शिक्षक बनने का गौरव दिया,परन्तु संविलियन वर्ष के पूर्व की सेवा अवधि को शून्य मान लेने से हमारी वर्षो की सेवा के लाभ से हमे वंचित होना पड़ रहा है। पूर्व सेवा गणना नही होने से क्रमोन्नति,पुरानी पेंशन के पूर्ण पेंशन से भी वंचित हो रहे है। समयमान वेतनमान के आधार पर वेतन निर्धारण न होने बड़ी वेतन विसंगति आ गई है। मोदी की गारंटी में सहायक शिक्षकों के वेतन विसंगति को दूर करने का वादा भी किया गया है जिसे पूर्ण करने की मांग की जा रही है।

जिला संचालक दीपक वेंताल ने बताया कि प्रदेश के शिक्षकों ने शिक्षक संघर्ष मोर्चा के नेतृत्व पर भरोसा जताते हुए 24 अक्टूबर को सामूहिक अवकाश लेकर प्रांतव्यापी जिलास्तरीय धरना प्रदर्शन में सम्मलित होने जा रहे हैं। इसके लिए समस्त जिलों में तैयारियां कर ली गई है। यह संविलियन आंदोलन के बाद पहला बड़ा प्रदर्शन होगा जिसमें एल बी संवर्ग के सभी सहायक शिक्षक, विज्ञान सहायक, प्रधानपाठक (प्राथमिक/माध्यमिक), संकुल समन्वयक,शिक्षक, लाइब्रेरियन, व्याख्याता, प्रभारी प्राचार्य सम्मलित हो रहे हैं।
प्रदेश के शिक्षक अपनी लड़ाई स्वयं लड़ रहे हैं शिक्षक मोर्चा के नेतृत्व में, यह वही नेतृत्व है जिसने संविदा शिक्षक से शासकीय शिक्षक बनने तक का संघर्ष किया है। 500 रुपये की तनख्वाह से सातवे वेतनमान दिलाने तक संघर्ष किया है। यह वही नेतृत्व है जिसने बिना विभाग के कर्मचारी होने के तमगा से शासकीय शिक्षक के गौरव प्राप्त करने का अवसर दिया है,आगे भी इसी के नेतृत्व में हमारी मांगे पूर्ण होगी।

शिक्षक मोर्चा के अशोक मिश्रा, नेमीचंद भास्कर, मनोज अंचल उमेश कश्यप, जिला राम यादव,राधेश्याम राय, मयूर पुष्कर लाल,रामसिंह,, शिवकुमार चंद्राकर,दुर्गेश देवांगन, गुनाराम निर्मलकर,धनंजय राजपूत, परदेशी यादव, विश्वनाथ राजपूत, खूबचन्द्र सिंह क्षत्रिय, राजेश गबेल, विवेक गोविन्द,प्रशांत सिंह, ब्रजेश्वर मिश्रा,राजेंद्र नेताम, रामेश्वर राव, विक्रम देवांगन, सत्येंद्र पटेल, टीकाराम चंद्राकर,अजय ठाकुर भूपेंद्र धृतलहरे सहित जिले के सभी शिक्षकों ने आह्वान किया है कि 24 तारीख को शत् प्रतिशत आंदोलन में उपस्थिति देकर आंदोलन को सफल बनाएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *