Home Uncategorized भाजपा की आज बड़ी बैठक : खट्टर-शिवप्रकाश रायपुर पहुंचे, एक ही सत्र...

भाजपा की आज बड़ी बैठक : खट्टर-शिवप्रकाश रायपुर पहुंचे, एक ही सत्र में होगा मंथन

35
0

रायपुर। भारतीय जनता पार्टी की वृहद प्रदेश कार्यसमिति की बैठक बुधवार को राजधानी स्थित पं. दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में होगी। कार्यसमिति की बैठक में केंद्रीय ऊर्जा, आवास एवं शहरी मामलों के मंत्री मनोहर लाल खट्टर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। श्री खट्टर और प्रदेश प्रभारी नितिन नवीन देर शाम राजधानी पहुंच गए। बैठक बुधवार सुबह 11 बजे से शुरू होगी। कार्यसमिति में एक ही सत्र होगा। भाजपा प्रदेश महामंत्री संजय श्रीवास्तव ने बताया कि बैठक में राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शिव प्रकाश, भाजपा प्रदेश प्रभारी नितिन नबीन, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव, क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जामवाल, प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय, प्रदेश कार्यसमिति में कार्यकर्ताओं को मार्गदर्शन देंगे।

भाजपा प्रदेश कार्यसमिति के लिए विशेष तैयारी की गई है। इस दौरान अनेक बिंदुओं पर महत्वपूर्ण चर्चा भी होगी। उन्होंने बताया कि पहली बार प्रदेश कार्यसमिति की बैठक कार्यालय से बाहर की जा रही है। इस कार्यसमिति को बड़ा रूप दिया गया है। यही वजह है कि कार्यक्रम स्थल बोरियाकला स्थित कुशाभाऊ ठाकरे परिसर स्थित भाजपा प्रदेश कार्यालय के स्थान पर राजधानी के पं. दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम को चुना गया है। इधर, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने अपने निवास कार्यालय में केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर से मुलाकात की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री साय ने केंद्रीय मंत्री खट्टर को शाल, श्रीफल और बेल मेटल से निर्मित राजकीय पशु वनभैंसे की मूर्ति भेंटकर उनका सम्मान किया

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here