बड़ी खबर: बिलासपुर में भूस्खलन के कारण बस दुर्घटना में कई मौत,सीएम साय ने गहरा दुख जताया

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर जिले के झंडूता क्षेत्र में भूस्खलन के कारण हुई बस दुर्घटना में कई लोगों की मृत्यु पर गहरा दुख व्यक्त किया है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि यह हादसा अत्यंत पीड़ादायक है। उन्होंने शोक संतप्त परिजनों के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त करते हुए ईश्वर से दिवंगत आत्माओं की शांति एवं परिजनों को इस दुख की घड़ी में संबल प्रदान करने की प्रार्थना की है।

मुख्यमंत्री ने घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की भी कामना की है।
उन्होंने कहा, “ईश्वर सभी को इस कठिन समय में शक्ति दें। ॐ शांति।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *