• प्रवर्तन निदेशालय ( ED) ने मंगलवार को छत्तीसगढ़ में बड़ी कार्रवाई करते हुए ताबड़तोड़ छापेमारी की
• ED ने इस दौरान रायगढ़ कलेक्टर समेत कई अधिकारियों के ठिकानों पर छापेमारी की
• ईडी की अलग अलग टीमों ने मंगलवार सुबह 5 बजे से ही छापेमारी की कार्रवाई शुरू कर दी


रायपुर/रायगढ़(छत्तीसगढ़)।प्रवर्तन निदेशालय ( ED) ने मंगलवार को छत्तीसगढ़ में बड़ी कार्रवाई करते हुए ताबड़तोड़ छापेमारी की। ED ने इस दौरान रायगढ़ कलेक्टर समेत कई अधिकारियों के ठिकानों पर छापेमारी की। ईडी की अलग अलग टीमों ने मंगलवार सुबह 5 बजे से ही छापेमारी की कार्रवाई शुरू कर दी।
ईडी ने इन अधिकारियों के यहां मारे छापे
1- सीएमओ में उप सचिव सौम्या चौरसिया (दुर्ग)
2- सीए विजय मालू (देवेंद्र नगर, रायपुर)
3- रायगढ़ कलेक्टर रानू साहू
4- अग्नी चंद्रशेखर (महासमुंद) और सूर्यकांत तिवारी (रायपुर)
5- खनन प्रमुख आईएएस जेपी मौर्या (रायपुर)
इससे पहले आयकर विभाग ने भी इस साल जून में मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के कार्यालय में तैनात उप सचिव सौम्या चौरसिया के दो ठिकानों समेत 7 जगहों पर छापेमारी की थी। अन्य पांच ठिकाने बिजनेसमैन सूर्यकांत तिवारी से जुड़े थे। आयकर विभाग ने इस दौरान छत्तीसगढ़ में रायपुर, दुर्ग, महासमुंद और कुछ अन्य जगहों पर सर्च की थी।
प्रवर्तन निदेशालय ने छत्तीसगढ़ में मंगलवार सुबह एक साथ कई आईएएस अफसर के यहां छापे मारे। इनमें रायगढ़ के कलेक्टर रानू साहू का भी नाम शामिल है. उनके अलावा खनन विभाग के निदेशक आईएएस अधिकारी जेपी मौर्या, मार्कफेड के एमडी और आईएएस अधिकारी समीर विश्नोई, सूर्यकांत तिवारी के ठिकानों पर छापेमारी की कार्रवाई हो रही है. ईडी की टीमें ओडिशा और और पश्चिम बंगाल की गाड़ी में पहुंची हैं।
सूत्रों के मुताबिक अवैध माइनिंग को लेकर कुछ समय पहले ईडी ने सर्च ओपेराशन चलाया था। उसी सर्च में मिले सबूतों के बाद मंगलवार को ईडी ने कई कारोबारियों और अधिकारियों के खिलाफ छापेमारी की यह कार्रवाई की है।