रायपुर। छत्तीसगढ़ के कोयला घोटाले में ईओडब्ल्यू ने शुक्रवार को स्पेशल कोर्ट में चालान पेश कर दिया है। ईओडब्ल्यू ने 6 हजार से ज्यादा पन्नों का चालान पेश किया है। ईओडब्ल्यू ने इसके साथ ही आरोपियों को भी कोर्ट में पेश किया।
महादेव बेटिंग एप केस में भी पेश कर सकती है चार्जशीट
उधर महादेव सट्टा एप केस में जांच कर रही ईओडबल्यू पहले से ही जेल में बंद आरोपियों के खिलाफ आज कोर्ट में चालान पेश करने की तैयारी में है। वहीं गुरुवार को महादेव केस में गिरफ्तार बरखास्त आरक्षक सहदेव यादव को कोर्ट में पेश किया गया। सुनवाई के बाद स्पेशल कोर्ट ने उसे 25 जुलाई तक EOW की रिमांड पर भेज दिया है। ACB के वकीलों के अनुसार इस मामले में पहले से जेल में बंद आरोपियों के खिलाफ आज कोर्ट में चालान पेश हो सकता है।