
बिलासपुर। शहर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र इलाके में दिनदहाड़े चाकूबाजी की घटना सामने आ रही है। पुराने विवाद को लेकर कुछ युवकों ने पहले तो बहाने से एक युवक को बुलाया और बातचीत के बीच धारदार चाकू से उस पर वार कर दिया। घटना के बाद अस्पताल में युवक की मौत हो गई है।
घटना अब से कुछ देर पहले की बताई जा रही है जानकारी के मुताबिक धारदार चाकू से सतीश तिवारी शनिचरी निवासी को कुछ अज्ञात युवकों ने चाकू से वार कर उसकी हत्या कर दी। सतीश तिवारी का सोशल मीडिया पर किसी पोस्ट को लेकर मिनी बस्ती और जूना बिलासपुर के कुछ युवकों से पुराना विवाद चला रहा था।
रविवार की दोपहर युवकों ने प्लानिंग के तहत सतीश तिवारी को एसबीआर कॉलेज के सामने बुलाया और बातचीत के दौरान कांटेदार-धारदार चाकू से उस पर वार कर दिया। जब तक पुलिस को इस घटना की सूचना मिलती उससे पहले ही एसबीआर कॉलेज के ठीक बाजू एक निजी अस्पताल में सतीश तिवारी ने दम तोड़ दिया वही घटना के बाद आरोपी फरार हो गए हैं,जो मिनी बस्ती और जूना बिलासपुर के बताए जा रहे हैं। आरोपियों में एक खान नामक युवक का नाम भी भी सामने आ रहा है।