1500 रुपए के लिए दुधमुंही बच्ची को दिया बेच, ऐसे हुआ पूरे मामले का खुलासा

मामला बेगूसराय जिले के भगवानपुर थाना क्षेत्र के चन्दौर पंचायत के मधेपुरा गांव का है

बेगुसराय। दुनिया में मां को भगवान का दर्जा दिया जाता है। कहा जाता है कि पूत भले ही कपूत हो जाए लेकिन माता कभी कुमाता नहीं होती है। बिहार में बेगूसराय से एक ऐसी मां की कहानी सामने आई है, जो महज 1500 रुपए के लिए अपने दुधमुंही बच्ची को बेच दी। मामला बेगूसराय जिले के भगवानपुर थाना क्षेत्र के चन्दौर पंचायत के मधेपुरा गांव का है।

मीडिया रिपोर्टस के मुताबिक मधेपुरा गांव की रहने वाली रीना पासवान ने दूसरी की थी। इसी दौरान उन्होनें एक बच्ची को जन्म दिया। उसने अपनी बच्ची को भुवनेश्वर तांती की पत्नी रामपरी देवी को चार दिन पहले 1500 में बेच दिया। बच्ची का पालन-पोषण रामपरी देवी ही कर रही थी।

इस पूरे मामले का खुलासा तब हुआ जब बच्ची की मां फिर रुपए मांगने रामपरी देवी पहुंची। इसी बीच दोनों में विवाद हो गया। देखते ही देखते बच्चे बेचने की खबर पूरे गांव में फैल गई। हालांकि अभी तक यह मामला पुलिस के पास नहीं पहुंची है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *