नई दिल्ली/बिलासपुर :संस्कृति मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा आजादी के अमृत महोत्सव के अवसर पर हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत आज सांसदों की बाइक रैली का आयोजन लाल किला से संसद भवन तक आयोजित किया गया, जिसका शुभारंभ देश के उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने किया। बाइक रैली में केंद्रीय मंत्री एवं सांसद साथियो के साथ बिलासपुर सांसद अरुण साव भी उपस्थित रहे।