Home Uncategorized 4 लाख सदस्य बनाने का बिलासपुर BJP को टारगेट:जिला पंचायत अध्यक्ष 5000...

4 लाख सदस्य बनाने का बिलासपुर BJP को टारगेट:जिला पंचायत अध्यक्ष 5000 और जनपद अध्यक्ष 2000 सदस्य का जिम्मा, 1500 बूथों में जाएंगे नेता

11
0

बिलासपुर/ बिलासपुर में भारतीय जनता पार्टी ने 4 लाख नए सदस्य बनाने का टारगेट रखा है। इस बार संगठन के नेता और पदाधिकारियों के साथ ही जनप्रतिनिधियों को भी सदस्य बनाने की जिम्मेदारी दी गई है। जिला पंचायत अध्यक्ष को 5 हजार और जनपद अध्यक्ष को 2000 सदस्य बनाने होंगे।

इसी तरह जिला पंचायत सदस्य से लेकर जनपद सदस्य, सरपंच और नगरीय निकायों के जनप्रतिनिधियों को भी जिम्मेदारी दी गई है। BJP के करबला स्थित पार्टी कार्यालय में सोमवार को जनप्रतिनिधियों की बैठक बुलाई गई।

भाजपा की सदस्यता अभियान के लिए जनप्रतिनिधियों को दिया टारगेट।

बैठक में BJP जिलाध्यक्ष रामदेव कुमावत ने बताया कि शीर्ष नेतृत्व ने सदस्य बनाने के लक्ष्य में वृद्धि कर दी है, जिससे अब जिले से सभी 1500 बूथों में 4 लाख सदस्य बनाने होंगे। इसके लिए संगठन के सभी पदाधिकारियों से आग्रह किया गया है। हर विधानसभा में 66 हजार सदस्य बनाए जाएंगे।

जिला पंचायत अध्यक्ष को 5000 का टारगेट

BJP जिलाध्यक्ष ने बताया कि जनप्रतिनिधियों को विशेष रूप से अहम भूमिका निभानी होगी। कार्ययोजना के अनुसार जिला पंचायत अध्यक्ष को 5000, जिला पंचायत सदस्यों, जनपद पंचायत के अध्यक्ष, उपाध्यक्षों और जनपद सदस्यों को 2000 सदस्य बनाने की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

नगरीय निकायों के जनप्रतिनिधियों की होगी बैठक

सोमवार को आयोजित बैठक में पंचायत स्तरीय पदाधिकारियों को बुलाया गया था, जिसमें जिला पंचायत अध्यक्ष के साथ ही जनपद अध्यक्षों और संगठन पदाधिकारी शामिल थे। उन्हें पंचायत स्तर पर जनपद सदस्य से लेकर सरपंचों को सदस्य बनाने पर जोर दिया गया है।

यह भी कहा जा रहा है कि आने वाले दिनों में नगरीय निकायों के जनप्रतिनिधियों की बैठक होगी, जिसमें अध्यक्ष से लेकर पार्षदों को सदस्य बनाने के लिए टारगेट दिया जाएगा।

बैठक में ये रहे मौजूद

बैठक में अरूण चौहान अध्यक्ष जिला पंचायत, मोहित जायसवाल जिला महामंत्री भाजपा एवं जिला संयोजक सदस्यता अभियान, सदस्यता अभियान के जिला सदस्य कृष्ण कुमार कौशिक, अवधेश अग्रवाल, जयश्री चौकसे, दीपक सिंह, घनश्याम रात्रे, अंधियार सिंह भानू, नूरी कौशिक, राजेश्व भार्गव, राहुल सोनवानी, अंजनी दुबे समेत कई पदाधिकारी मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here