गणेश विसर्जन के दौरान युवक पर चाकू से जानलेवा हमला

शहर के राजेंद्र नगर की है घटना,
• धार्मिक आस्था के नाम डीजे लगाकर इंजेक्शन के नशेबाज दे रहे आपराधिक घटनाओं को अंजाम

बिलासपुर। गणेश विसर्जन के दौरान इंजीनियर पर युवक ने चाकू से हमला कर दिया। उसे गम्भीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
जूनी लाईन मयूर ग्राफिक्स प्रिंटिंग प्रेस के पास रहने आर्यन चौबे दिल्ली मे ऑडियो सिनियर इंजीनियर का काम करता है। वह तीन साल बाद बिलासपुर घर आया। 18 सितम्बर की रात 9 बजे राजेन्द्र नगर का गणेश विसर्जन करने अपने दोस्तो के साथ डोल बाजा बजाते जा रहे थे। गोड़पारा आर्य समाज भवन के पास पहुचे थे। आर्यन चौबे भी विसर्जन करने पीछे पीछे जा रहा था। साथ मे अंकुर पांडेय भी था, जो अपने मोटर सायकल से घर जाने निकल रहा था। उसी समय तीन चार लड़के आये जो हाथ मुक्का एवं सांई नाम का लड़का बेल्ट से अंकुर पांडेय से मारपीट की। सोहेल खान ने हत्या करने की नियत से चाकू से गले में वार किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *