• आखिर ऐसा क्या हुआ कि चार साल के बच्चे को छोड़ महिला गई प्रेमी संग
• अपने दोस्त की पत्नी से ही एक युवक को प्यार हो गया। दोनों जब घर से भाग रहे थे तो बीच रास्ते में महिला के पति ने दोस्तों के साथ मिलकर उसकी पिटाई कर दी।
बिलासपुर। दीनदयाल कॉलोनी में रहने वाले इस प्रेमी युवक की दोस्ती कस्तूरबा नगर में रहने वाले एक युवक से थी। उसका अपने दोस्त के घर लगातार आना-जाना था। इसी आन-जान और मेल-मुलाकात के दौरान उसका अपने दोस्त की पत्नी से प्यार हो गया, यह उसे भी पता नहीं चला। धीरे-धीरे दोनों के बीच प्रेम संबंध स्थापित हो गया। इस प्रेम का भूत उन दोनों के सिर पर इस कदर सवार हुआ कि दोनों एक-दूसरे के साथ जीने-मरने की कसमें खाने लगे। अचानक एक दिन दोनों ने घर से भाग जाने का प्लान बनाया और निकल पड़े लेकिन रास्ते में ही महिला को उसके पति और उसके दोस्तों ने युवक के साथ रोक लिया। फिर क्या था बिना कुछ पूछे ही उस युवक की सभी ने मिलकर पिटाई करनी शुरू कर दी। पिटाई में प्रेमी युवक का सिर फट गया। युवक का सिर फटा देख महिला भी उसके साथ सिविस लाइन थाने पहुंच गई। उन दोनों के साथ-साथ महिला का पति भी थाने पहुंचा। पहले तो तीनों के बीच काफी विवाद हुआ, बाद में दोनों पक्षों ने अपना-अपना बयान दर्ज कराया। फिर दोनों पक्षों के बीच सुलह भी हो गई।
महिला बोली-पति के साथ नहीं रहना
अपने प्रेमी और पति के साथ थाने पहुंची महिला ने पुलिस को बताया कि वह अपने पति के साथ रहना नहीं चाहती है। पति के दोस्त के साथ उसका प्रेम संबंध है, वह अपने प्रेमी के साथ रहना चाहती है और उसी के साथ जा रही है। इसके बाद पुलिस ने कोई रिपोर्ट दर्ज नहीं की और मामले में कोई कार्रवाई भी नहीं हुई। फिर दोनों पक्ष वहां से चले गए। बता दें कि उक्त महिला का एक चार साल का बच्चा भी है, लेकिन उसने बच्चे को अपने पति के पास ही छोड़ दिया और प्रेमी के साथ चली गई।