बिलासपुर। ये खबर शिक्षा जगत को शर्मशार करने वाला है। बिल्हा में पदस्थ विकास खंड शिक्षा अधिकारी पवित्र सिंह बेदी ने गुरुवार को तखतपुर के सतनाम समाज भवन में दैहिक शोषण की शिकायत कर्ता युवती से शादी कर ली। मालूम हो कि बिल्हा विकास खंड कार्यालय में बीईओ के पद पर पदस्थ पवित्र सिंह बेदी पर पीड़ित युवती ने जरहागांव थाने में लिखित शिकायत करते हुए अधिकारी के ऊपर 7 साल से दौहिक शोषण का गंभीर आरोप लगाया था। और युवती के गर्भवती होने के बाद शादी से इंकार कर रहे शिक्षा अधिकारी पर कार्यवाही की मांग की गई थी, मगर जेल और नौकरी के चले जाने के डर से बीईओ ने प्रताड़ित महिला से शादी करने की लिखित में हामी भर दी थी। पुलिस ने भी उसे अवसर प्रदान किया था। उसी के तहत 2 सितंबर को बीईओ ने सतनाम समाज के नियमों के तहत शादी कर पीड़िता को अपनी दूसरी पत्नी बना लिया। इस मौके पर युवती के परिजन और समाज के लोग मौजूद रहे। बहरहाल नौकरी और जेल जाने के डर से रंगीन मिजाज बीईओ नें शादी तो रचा ली है किंतु उन्हें इस बात का इल्म नहीं कि कानून एक पत्नी के रहते हुए दूसरी शादी की इजाज़त नहीं देता। देखना होगा कि शिक्षा विभाग के उच्च अधिकारी और पुलिस प्रशासन इस मामले को किस नजरिये से देखता है।