महिला की जलने से हुई मौत के बाद परिजनों ने दामाद पर लगाया हत्या करने का आरोप

मृतिका को पति पर अवैध संबन्ध का था शक

बिलासपुर। तखतपुर क्षेत्र के नर्मदा धाम बेलपान में दुखद घटना हुई है यहां रहने वाली उषा मानिकपुरी की जलने से मौत हो गई। इधर परिजन पति पर हत्या का आरोप लगा रहे है ,, असल मे पूरी घटना तखतपुर क्षेत्र की है,और घटना कृष्ण जन्माष्टमी की है इसी दिन शाम को उषा अपने ही घर में जल गई गंभीर हालत में उसे सिम्स दाखिल किया गया जहां उसकी मृत्यु हो गई उषा मानिकपुरी का विवाह 14 वर्ष पहले बेलपान के रहने वाले सुभाष मानिकपुरी के साथ हुई थी कुछ वर्षों तक सब ठीक चला पर कुछ माह पहले से ही पति पत्नी के बीच आए दिन लड़ाई झगड़ा होने लगा झगड़ा इतना बढ़ गया की पत्नी की मौत हो गई परिजनों का कहना है कि उषा के पति का अन्य महिला के साथ अवैध संबंध था इसी वजह से यह घटना सामने आई है। प्रारंभ से ही इस घटना को दबाने का प्रयास किया गया घटना हो जाने के दूसरे दिन मायके वालों को फोन में सिर्फ सूचना दिया गया साथ ही जिस कमरे में उषा जली थी उस कमरे से सभी सबूत हटा दिए गए जहां-जहां जले के निशान या अवशेष थे वहां भी रंग रोहन करके साफ कर दिया गया जिससे प्रतीत होता है कि घटना का साक्ष्य छुपाने का प्रयास किया गया है परिजनों का कहना है कि पुलिस में भी सच जानने का कोई भी प्रयास अब तक नहीं किया है काफी मशक्कत करने के बाद ही पुलिस बेलपान पहुंचकर जांच प्रारंभ किया वह भी सबूत हटाने के बाद। मृतिका के परिजनों का कहना है कि हमारी बेटी की हत्या हुई है और हम अपराधी को हर हाल पर सजा दिलाएं गे आवश्यकता पड़ी तो हम उच्च अधिकारियों के पास उचित जांच के लिए आवेदन देंगे फिलहाल देखना है कि इस मामले में आखिर पुलिस क्या करती है या फिर मामला ठंडे बस्ते में चला जायेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *