बिलासपुर/तखतपुर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बिलासपुर द्वारा क्षेत्र में अवैध रूप से नशे का कारोबार करने वालों एवं अन्य आपराधिक घटनाओं में अंकुश लगाने लगातार कार्यवाही कर विशेष अभियान चलाई जा रही है। पुलिस अधीक्षक दीपक झा, अति. पुलिस अधीक्षक ग्रामीण उमेश कश्यप, तथा एसडीओपी कोटा आशीष अरोरा से प्राप्त निर्देशानुसार थाना प्रभारी तखतपुर निरीक्षक मोहन भारद्वाज के नेतृत्व में थाना तखतपुर क्षेत्रान्तर्गत में लगातार नशे के कारोबारियों के विरूद्ध कार्यवाही की जा रही है।
जिले के तखतपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत अवैध कार्यो चोरी,नशाखोरी सहित अन्य अपराधिक गतिविधियों को रोकने तखतपुर पुलिस की सक्रियता दिख रही है जिसके बाद एक नशे के सौदागर व चोरी के आरोपी को तखतपुर पुलिस की टीम वर्क ने घर दबोचा। जिसमें नशे के लिए आरोपी गणेशी कश्यप पिता पुसउराम उम्र 35 साल सा. कोतरी थाना लोरमी जिला मुंगेली का रहने वाला है जिससे 2 किलो 200 ग्राम गांजा कीमती 20 हजार रूपये जप्त कर कार्यवाही की गई। बता दें नशे के सौदागरों के खिलाफ थाना तखतपुर पुलिस द्वारा अभियान निरंतर जारी रखा जा रहा है। अवैध रूप मादक पदार्थ गांजा रखने की सूचना प्राप्त होने पर थाना तखतपुर से टीम रवाना हुआ तथा सूचना के अनुसार ग्राम विजयपुर सिलतरा मोड के पास एक व्यक्ति संदिग्ध हालत में मिला जिसे पुलिस टीम द्वारा घेराबंदी कर पकडा गया और, आरोपी के हाथ में रखे एक पीले रंग के प्लास्टिक बोरी को चेक किया गया जिसके अन्दर खांकी रंग के पॉलीथीन से पैक तीन पैकेट मिला जिसे खोल कर चेक करने पर पॉलीथीन के भीतर मादक पदार्थ गांजा रखे मिला, जिसका विधिवत कार्यवाही कर मादक पदार्थ का तौल कराने पर 2.200 किलो ग्राम कीमत 20,000 रू. होना पाया गया। आरोपी के कब्जे से मादक पदार्थ गांजा को जप्त कर आरोपी के विरूद्ध धारा 20 वी, नारकोटिक एक्ट के तहत कार्यवाही कर आरोपी को गिरप्तार कर रिमाण्ड पर भेजा गया है।
एक अन्य चोरी के मामले में आरोपी राजा निर्मलकर पिता स्व, सालिक राम उम्र 23 साल सा. जनकपुर रोड तखतपुर को गिरफ्तार किया गया है। जिससे चोरी के 30 हजार नगदी रकम सहित आरोपी चंद घण्टे में तखतपुर पुलिस की गिरफ्त में आ गया। अल्प समय मे सक्रियता के कारण चोरी के प्रकरण में तखतपुर को बड़ी सफलता मिली है। चोरी के मामले के रवि पटेल पिता सेवकराम पटेल उम्र 29 साल सा. जनकपुर रोड ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि 26 अगस्त को उसके कृषि बीज एवं दवाई बिक्री का रकम करीबन 30 हजार रूपये को अपने घर के दिवान बिस्तर में रखा था, जिसे अज्ञात चोर द्वारा चोरी कर ले गया है कि रिपोर्ट पर अपराध कायम कर विवेचना में लिया गया था,प्रभारी तखतपुर निरीक्षक मोहन भारद्वाज के नेतृत्व में लगातार चोरी के संदेहीयों का से पूछताछ किया गया इसी दौरान आरोपी राजा निर्मलकर के उपर संदेह होने से कडाई से पूछताछ किया गया जो राजा निर्मलकर ने अपना जुर्म स्वीकार किया, तखतपुर पुलिस द्वारा चोरी किए गए नगदी रकम 30 हजार रूपए को आरोपी के कब्जे से जप्त कर आरोपी को धारा 457, 380 भा.द.वि. के अन्तर्गत गिरफ्तार कर रिमाण्ड पर भेजा गया है। उपरोक्त कार्यवाही मे निरीक्षक मोहन भारद्वाज, हवलदार सुनील यादव, आरक्षक तरूण केशरवानी, ओंकार सिंह राजपूत, उदय पाटले, ओंकार सिंह, मोहन कोर्राम का विशेष भुमिका रहा।

