क्रेडिट कार्ड के कस्टमर केयर के नाम पर आनलाईन ठगी
बिलासपुर। सायबर ठगी से जुड़े मामले में बिलासपुर पुलिस को एक बड़ी सफलता मिली है जिसमें दो लोगों को गिरफ्तार कर उनके पास ठगी की रकम और मोबाइल सिम कार्ड जप्त किया गया है।
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कश्यप ने बताया कि ये लोग क्रेडिट कार्ड के कस्टमर केयर के नाम पर आनलाईन ठगी करने वाले अन्य राज्य के गिरोह को पकड़ा गया है। आरोपी गूगल में /कम्पनी के फर्जी तरीके से कस्टमर केयर के नाम एवम नंबरों में परिवर्तन कर देते थे । ठगी को अंजाम मुख्य सरगना एवं उसका सहयोगी झारखण्ड के देवघर जिले के सारठ थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया है। इनके पास से 06 नग मोबाइल फोन सिम कार्ड, आधार कार्ड एवं 39,000 रूपये नगदी बरामद किया गया। पूछताछ, कड़ी पड़ताल में यह भी ख़ुलासा हुआ है कि इन लोगों का इस आपराधिक काम को अंजाम देने के लिए एक बड़ा गिरोह काम कर रहा है वह देशभर के गई लोगों को ठगी का शिकार बनाया है। अन्य प्रांत के फर्जी सिम कोलकाता, पश्चिम बंगाल से फर्जी सिम मंगवाकर घटना को अंजाम देते थे।
बिलासपुर के राजकिशोर नगर निवासी शंकल लाल समुद्रे पिता ओम प्रकाश समुंद्रे ने थाना सरकंडा में शिकायत की थी। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए विशेष टीम गठित कर उसकी जांच पड़ताल शुरू की थी।
ये है पूरा मामला
06 जून को पीड़ित के पास अनजान मोबाइल नम्बर से कॉल आया जिसमें प्रार्थी द्वारा कॉल रिसिव करने पर कॉलर स्वयं को एस.बी.आई. क्रेडिट कार्ड के कस्टमर केयर का एम्पलाई बताकर 14000 रू का बिल बकाया होने संबंधी बात बताकर उसे तत्काल जमा करने हेतु कहता है अन्यथा आपका क्रेडिट कार्ड और बैंक खाता दोनो बंद करना पडेगा कहता है इस पर प्रार्थी द्वारा अंजान कॉल पर विश्वास करके अपने क्रेडिट कार्ड का नम्बर बैंक खाता का नम्बर पंजीकृत मोबाईल नम्बर की जानकारी साझा करने के पश्चात ऐनीडेस्क एप डॉउनलोड करवाकर प्रार्थी के मोबाईल को वह स्व्यं रिमोट लेकर चलाने लगता है तथा प्रार्थी के खाते से कुल 21 लाख 18 हजार रुपये आनलाईन ठगी कर लेता है। प्रार्थी द्वारा एनीडेस्ट के माध्यम से सम्पुर्ण एक्सेस ठगो को दिये जाने की वजह से ओ.टी.पी. को स्वयं देखकर घटना को अंजाम दिये है रूपये के आनलाईन आहरण होने की जानकारी प्रार्थी को 10 मिनट बाद मोबाईल में एस.एम.एस. आने पर ज्ञात हुआ ठगी का एहसास होने पर प्रार्थी द्वारा थाना सरकण्डा में प्राथमिकी दर्ज करवाया गया। टीम द्वारा प्रकरण से जुड़े समस्त तकनीकी पहलुओ का सुक्ष्मता से अवलोकन कर मामले में संलिप्त आरोपीयो की पहचान की गई।
आपरेशन बिहार एवं झारखण्ड हेतु गठित टीम द्वारा घटना कारित करने
वाले झारखण्ड के सारठ थाना क्षेत्रांतर्गत विभिन्न इलाको में पतासाजी कर थाना सारठ पुलिस के सहयोग से जिला देवधर के ग्राम पिण्डारी, पाथरडीह, कपसा, बेलभरना, राजा राडी, सुबअरवा ईत्यादि दुर्गम ईलाको में लगातार 3 दिन तक सघन अभियान चलाकर आरोपीयो को धर दबोचा गया जिन्होने इसके अतिरिक्त भी 2019 से लगातार कई लोगो को ठगना स्वीकार किया जिस बाबत् पुछताछ जारी है। झारखंड से बिलासपुर पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए आरोपियों में अजमल अंसारी पिता चेरकु उम्र 30 वर्ष सा. पिण्डारी थाना सारठ जिला देवघर झारखण्ड, मोहम्मद सराफत अंसारी पिता स्व. मकबूल मिया अंसारी उम्र 22 वर्ष सा. पिण्डारी थाना सारठ जिला देवघर झारखण्ड है।

