विवादित भूमि के लिए बिलासपुर तहसीलदार मेहरबान…प्रकरण न्यायालय में होने व आपत्ति के बावजूद सीमांकन का दिया आदेश

बिलासपुर। पूरे राज्य में जमीन अफरातफरी के मामले में बिलासपुर तहसील बहुचर्चित रहा है।दर्जनों एसडीएम, तहसीलदार शिकायत व जांच में इधर-उधर किए गए बावजूद बिलासपुर तहसीलदार की कुर्सी पर बैठने के बावजूद नियम कायदे को ताक पर रख काम किया जा रहा है जिससे राजस्व क्षति के अलावा बिलासपुर तहसील के कामधाम ले तौर तरीके पुराने ढर्रे में ही दिख रहे हैं।

मालूम हो ग्राम लगरा में स्थित खसरा नंबर85/4 की भूमि के लिए मामला न्यायालय में विचाराधीन होने के बावजूद तहसीलदार मुकेश देवांगन ने नामांतरण, सीमांकन की कार्यवाही की जा रही है। जिसमे आरआई ममता तिर्की एवं राजस्व की टीम मौके पर पक्षकारों को भ्रमित करते हुए सादे कागज में पंचनामा कार्यवाही करते हुए सीमांकन का प्रयास किया जा रहा था जिसमे आपत्तिकर्ताओ ने उपस्थित होकर भयंकर आक्रोश के साथ न्यायालय में विचाराधीन प्रकरण के फर्जी सीमांकन को रोका। बावजूद बिलासपुर तहसीलदार द्वारा अन्य प्रकरणों में अपने अनुसार कभी न्यायालय के आदेश का हवाला देते हुए तहसील के अनेक प्रकरणों पर अपना तुगलकी फरमान चलाना यह तहसीलदार के काम करने का अपना अलग रवैय्या देखने में मिल रहा है। इस सबंध में पीड़ित पक्ष यदि मजबूती से विरोध ना करे तब तहसीलदार मुकेश देवांगन व उनकी खासी टीम कुछ भी उटपटांग आदेश अथवा कार्यवाही करने में मशगूल दिख रही है। हर रोज कलेक्टर जनदर्शन अथवा शिकायतों के बावजूद तहसीलदार मुकेश देवांगन के कार्यप्रणाली में कोई सुधार नही देखा जा रहा है जिससे पीड़ित पक्षकारों में भयंकर आक्रोश देखने को मिल रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *