बीजेपी नेता प्रभात झा का निधन: दिल्ली के अस्पताल में आज सुबह 5 बजे ली अंतिम सांस; लंबे समय से बीमार थे

भोपाल/ बीजेपी के सीनियर लीडर और पूर्व मध्यप्रदेश अध्यक्ष प्रभात झा का निधन हो गया है। गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में आज सुबह 5 बजे उन्होंने अंतिम सांस ली। वे लंबे समय से बीमार चल रहे थे। उनके बेटे अयत्न ने निधन की जानकारी देते हुए कहा कि अंतिम संस्कार ग्व प्रभात झा को करीब 26 दिन पहले भोपाल के एक निजी अस्पताल से एयरलिफ्ट कर गुरुग्राम ले जाया गया था।

एक नजर प्रभात झा के जीवन पर..

प्रभात झा मूल रूप से बिहार के रहने वाले थे। उनका जन्म 4 जून 1957 को बिहार के दरभंगा के हरिहरपुर गांव में हुआ था। वे परिवार के साथ मध्यप्रदेश के ग्वालियर आ गए थे। उनकी प्रारंभिक शिक्षा यहीं हुई। प्रभात झा ने ग्वालियर के पीजीवी कॉलेज से बीएससी, माधव कॉलेज से राजनीति शास्त्र में एमए और एमएलबी कॉलेज से एलएलबी की। प्रभात झा की शादी रंजना झा से हुई थी। उनके दो बेटे हैं। एक का नाम तुष्मुल झा है। शादी के बाद वे पत्रकारिता करने लगे। वे लंबे समय तक पत्रकारिता के बाद वे राजनीति में आए और बीजेपी के सदस्य बने। प्रभात झा बीजेपी के मुखपत्र ‘कमल संदेश’ के संपादक रहे। उन्होंने कई किताबें भी लिखी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *