पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी को भाजपा मुंगेली द्वारा श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया

मुंगेली// एकात्म मानववाद के प्रणेता और सरकार की समस्त योजनाओं को समाज के निचले पंक्ति के व्यक्ति तक ले जाने के लिए सिद्धांत प्रतिपादित करने वाले, भारतीय जनता पार्टी के पितृ पुरुष पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी के पुण्यतिथि के अवसर पर जिला भाजपा कार्यालय “अटल परिसर” में भाजपा पदाधिकारियों के द्वारा उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दिया गया.

इस अवसर पर उनके राष्ट्र निर्माण समाज सेवा और एकात्म मानववाद के सिद्धांतों की चर्चा की गई.इस श्रद्धांजलि कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष दीनानाथ केशरवानी, प्रदेश कार्य समिति सदस्य गिरीश शुक्ला,पूर्व जिला अध्यक्ष शैलेष पाठक, द्वारिका जायसवाल, लोकनाथ सिंह, संजय वर्मा,नगर पालिका उपाध्यक्ष जयप्रकाश मिश्रा,जिला मीडिया प्रभारी रामशरण यादव, गणेश बाजपेई,महामंत्री नगर मंडल महावीर सिंह, मन्नू श्रीवास्तव,अनूप जैन,शंकर देवांगन,विजय यादव, हीरालाल साहू, पार्षदगण सत्तू सिंह, सत्तू देवांगन, रोशन सोनी, जितेंद्र साहू,असलम खान, विजय यादव, लवन डाहिरे, प्रवीण सोनी,वासु देवांगन, प्रिंस देवांगन, रामजी यादव,शैलेन्द्र यादव,विक्रांत देवांगन,होरी सोनकर, रितिमा लाल आदि कार्यकर्ता उपस्थिति रहे यह जानकारी जिला मीडिया प्रभारी रामशरण यादव ने दिया.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *