भाजपा ने हल्ला बोल के नाम पर किया जंगी प्रदर्शन

रायपुर: प्रदेश भाजपा ने आज बेरोजगारी को लेकर राजधानी की सड़कों पर धरना प्रदर्शन के नाम पर जंगी प्रदर्शन किया। भाजपा कार्यकर्ता हल्ला बोल धरना प्रदर्शन के नाम पर गुंडा गर्दी ज्यादा नजर आई।

कई स्थानों पर भाजपा के कार्यकर्ता गुंडा गर्दी करने लगे। सीएम हाउस के घेराव के नाम पर जगह-जगह हाथ-पाई की गई।

तोड़फोड़ के साथ गाली-गलौज भी देखने को मिली।

सीएम हाउस घेराव में भाजपा कार्यकर्ता दीवाल फांदकर जाने की कोशिश की। प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम के हॉउस में कालीक पोत दी गई।

महिला थाना के सामने बैरीकैट तोड़े गए। वहीं राजधानी के कई इलाकों में भाजपा कार्यकर्ताओं का आतंक देखने को मिला। प्रदेश भाजपा आज राजधानी के सड़कों पर प्रदर्शन के नाम पर दंगा प्रदर्शन करते नजर आई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *