बुलेट चलाते शहर भ्रमण में निकले भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव, कंपनी गार्डन में बुजुर्गों से मांगा आशीर्वाद, सफाई कर्मियों को दी दिवाली की शुभकामनाएं

बिलासपुर। bjp state president arun sao: छत्तीसगढ़ के बिलासपुर सांसद और भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव दिवाली पर बुलेट पर नगर भ्रमण कर लोगों से मुलाकात की और उन्‍हें दिवाली की शुभकामनाएं दी।

अरुण साव दिवाली पर्व की सुबह 6 बजे बुलेट में सवार होकर निकले और मार्निंग वाक पर निकले बुजुर्गों से आशीर्वाद लिया। वहीं, सफाई कर्मियों के बीच पहुंचकर उन्हें दीपोत्सव पर्व की शुभकामनाएं दी।

सांसद साव खुद बुलेट चलाते पहले कंपनी गार्डन पहुंचे, जहां मार्निंग वॉक पर आए बुजुर्गों से मिलकर उनका आशीर्वाद लिया। इसके बाद वे व्यापार विहार स्थित दीनदयाल गार्डन भी पहुंचे और लोगों को दिवाली पर्व की शुभकामनाएं दी।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष रेलवे उद्यान, पुराना बस स्टैंड, देवकीनंदन चौक होते हुए सरकंडा, नेहरू चौक मुंगेली नाका चौक पहुंचकर नागरिकों को दीपावली पर्व की बधाइयां देते रहे। इस दौरान वे सफाई कर्मियों के बीच भी पहुंचे और उन्हें भी दिवाली की शुभकामनाएं दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *