भाजपा कार्यकर्ताओं ने सुनी प्रधानमंत्री मोदी की ‘मन की बात’

मुंगेली।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ की 123वीं कड़ी का प्रसारण रविवार को पूरे देशभर की तरह मुंगेली में भी उत्साहपूर्वक सुना गया। नगर मण्डल के कार्यकर्ताओं और भाजपा नेताओं ने रामगोपाल तिवारी वार्ड स्थित बूथ क्रमांक 85 में एकत्र होकर कार्यक्रम देखा और सुना।

कार्यक्रम की विशेष व्यवस्था वार्ड क्रमांक 01 के भाजपा अध्यक्ष राहुल पाठक के निवास पर की गई थी। ‘मन की बात’ में प्रधानमंत्री ने योग, आपातकाल की स्मृति और विभिन्न राज्यों में समाज व राष्ट्रहित में योगदान देने वाले प्रेरणादायक व्यक्तियों का उल्लेख कर उनके कार्यों की सराहना की।

इस अवसर पर प्रदेश भाजपा कार्यसमिति सदस्य गिरीश शुक्ला, जिलाध्यक्ष दीनानाथ केशरवानी, पूर्व नगर अध्यक्ष शैलेश पाठक, वरिष्ठ नेता द्वारिका जायसवाल, मोहन भोजवानी, सुनील पाठक, मिट्ठूलाल यादव, राणा प्रताप सिंह, गणेश बाजपेयी, जयप्रकाश मिश्रा, रमेश बुनकर, अमितेष आर्य, हीरालाल साहू, दिनेश पाठक, लववीर गुप्ता, प्रमोद पाठक, विनय मिश्रा, विजय यादव, मन्नू श्रीवास्तव, महावीर सिंह समेत बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में रौशन, निमेष, यश, वैभव ताम्रकर, प्रमोद साहू, सागर सोनी, आकाश मिश्रा, आयुष यादव, मुकेश मिश्र, शैलेन्द्र मिश्रा, प्राची सोनी, रिंशु मिश्रा, अदिति मिश्रा, राशि मिश्रा सहित अन्य युवाओं की भी सक्रिय उपस्थिति रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *