मुंगेली। भाजपा द्वारा “विकसित भारत का अमृत काल – सेवा, सुशासन, गरीब कल्याण के 11 वर्ष” पूर्ण होने के उपलक्ष्य में जिला भाजपा कार्यालय मुंगेली में कार्यशाला का आयोजन किया गया।




मुख्य वक्ता विधायक एवं पूर्व मंत्री पुन्नूलाल मोहले ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश ने बीते 11 वर्षों में सेवा, सुशासन और विकास के नए आयाम गढ़े हैं। भाजपा कार्यकर्ताओं का कर्तव्य है कि वे इन जनकल्याणकारी योजनाओं और उपलब्धियों को हर नागरिक तक पहुंचाएं। उन्होंने कहा कि पीएम किसान सम्मान निधि, मुद्रा योजना, फसल बीमा, उज्ज्वला योजना, आवास योजना, जल जीवन मिशन, खाद्य सुरक्षा जैसे कार्यक्रमों ने आमजन के जीवन में व्यापक परिवर्तन लाया है।
जिलाध्यक्ष दीनानाथ केशरवानी ने कहा कि देश की जनता ने तीसरी बार मोदी सरकार को समर्थन देकर विकसित, स्वाभिमानी और आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को मजबूत किया है। आज भारत वैश्विक मंच पर अपनी सशक्त उपस्थिति दर्ज करा रहा है। आतंकवाद के खिलाफ निर्णायक कदमों से लेकर विश्व की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने तक, मोदी सरकार ने हर क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य किए हैं।
जिला भाजपा महामंत्री एवं ‘संकल्प से सिद्धि अभियान’ के संयोजक गुरमीत सलूजा ने बताया कि कार्यशालाएं अब विधानसभा और शक्ति केंद्र स्तर तक आयोजित की जाएंगी। 15 से 17 जून तक सभी शक्ति केंद्रों पर सभाएं और चौपालें होंगी, जिनमें सरकार की 11 वर्षों की उपलब्धियों, आयुष्मान भारत योजना और विकसित भारत पर विशेष चर्चा होगी। इसी दौरान पत्रिकाएं भी घर-घर वितरित की जाएंगी।

साथ ही, 17 से 21 जून के मध्य विश्व योग दिवस के उपलक्ष्य में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। 5 जून से 15 अगस्त तक वृक्षारोपण अभियान चलाया जाएगा। 23 जून को डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी बलिदान दिवस और 25 जून को आपातकाल पर सेमिनार एवं लोकतंत्र सेनानियों का सम्मान समारोह आयोजित किया जाएगा।
कार्यक्रम का संचालन अभियान के जिला सह संयोजक सुनील पाठक ने किया तथा आभार मुंगेली ग्रामीण मंडल अध्यक्ष राजीव श्रीवास ने व्यक्त किया।
इस अवसर पर गिरीश शुक्ला, शैलेश पाठक, मानस प्रताप सिंह, द्वारिका जायसवाल, मोहन भोजवानी, किशोरीलाल केशरवानी, प्रद्युम्न तिवारी, शंकर सिंह, जनपद अध्यक्ष रामकमल सिंह, बरेला नगर पंचायत अध्यक्ष नरेश पटेल, गणेश बाजपेयी, सौरभ बाजपेयी, नागेश्वर जायसवाल, अभिलाष द्विवेदी, पंकज सिंह, राणा प्रताप सिंह, संजय वर्मा, अमितेष आर्य, कोटू दादवानी, रमेश बुनकर, मन्नू श्रीवास्तव, महावीर सिंह, चंद्रकली पात्रे, श्वेता सोनी, रितिमा लाल, यशोदा यादव, भोई सहित जिले के पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष, पूर्व मंडल अध्यक्ष एवं भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता उपस्थित रहे।