लोरमी : उप मुख्यमंत्री एवं लोरमी विधायक अरुण साव को पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा अपने भाषण में “बंदर” कहकर अपमानित किए जाने के विरोध में आज भारतीय जनता युवा मोर्चा के नेतृत्व में जोरदार विरोध प्रदर्शन किया गया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने भूपेश बघेल की प्रतीकात्मक शव यात्रा निकालकर अपना विरोध दर्ज कराया।
प्रदर्शन के दौरान भाजपा वक्ताओं ने पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार की तीखी आलोचना करते हुए कहा कि कांग्रेस शासनकाल में छत्तीसगढ़ को विकास के बजाय भ्रष्टाचार और अव्यवस्था की ओर धकेला गया।
भाजपा जिला महामंत्री गुरमीत सलूजा ने कहा कि यह अपमान केवल उप मुख्यमंत्री अरुण साव का नहीं, बल्कि लोरमी विधानसभा की एक-एक जनता का अपमान है, जिसे किसी भी स्थिति में सहन नहीं किया जाएगा।
भाजपा नेता रवि शर्मा ने कहा कि जब तक पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सार्वजनिक रूप से माफी नहीं मांगते, तब तक उनका विरोध लगातार जारी रहेगा। उन्होंने चेतावनी दी कि भूपेश बघेल को लोरमी विधानसभा क्षेत्र में प्रवेश नहीं करने दिया जाएगा।
पूर्व सैनिक प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक संतोष साहू ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री जैसे जिम्मेदार पद पर रहे व्यक्ति को सार्वजनिक मंच से बोलते समय मर्यादित और सभ्य भाषा का प्रयोग करना चाहिए।
इस विरोध प्रदर्शन में प्रमुख रूप से भारतीय जनता पार्टी जिला मुंगेली के जिला महामंत्री गुरमीत सलूजा, जिला मंत्री प्रदीप मिश्रा, पूर्व सैनिक प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक संतोष साहू, मंडल अध्यक्ष सुशील यादव, मंडल अध्यक्ष लेखराज ठाकुर, मंडल महामंत्री जवाहर दिवाकर, साहू संघ लोरमी के महामंत्री दुर्गेश साहू सहित शैलेन्द्र सजूला, राका गुप्ता, अभय जायसवाल, नारद जायसवाल, राधेश्याम साहू, केशव यादव, घनेन्द्र राजपूत, श्रेय त्रिपाठी, देवेंद्र केशरवानी, दुष्यंत खत्री, विनोद यादव, नारायण जायसवाल, महेंद्र साहू, कोमल चंद्राकर, सुमन धीवर, मुकेश जायसवाल, सुरेंद्र साहू, रामगोपाल साहू, गोलू विश्वकर्मा, संजय साहू, गणेश साहू, गणेश जायसवाल, उमेंद्र यादव, कुंज बिहारी तिवारी सहित सैकड़ों की संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।