Home छत्तीसगढ़ मुंगेली नगर पालिका अध्यक्ष की छीनीं हुई कुर्सी पर भाजपा की नजर…जाति...

मुंगेली नगर पालिका अध्यक्ष की छीनीं हुई कुर्सी पर भाजपा की नजर…जाति के गंभीर मामले में ज़िला प्रशासन क्या अब लेंगी निर्णय?

691
0

प्लान चल रहा अंदर ही अंदर, आगे क्या होगा किसी को नहीं है खबर…

मुंगेली। बिलासपुर संभाग में पूर्ववर्ती कांग्रेस की सूबे में काबिज होने के बाद मूँगेली नगर पालिका में भाजपा की नगर पालिका के नगर सरकार के जनादेश को दरकिनार करते हुए कांग्रेस की नगर सरकार काबिज होने में सफल रही थी मगर अब ठीक सूबे में फिर से भाजपा की सरकार बनने के बाद मूँगेली नगर पालिका में अध्यक्ष की कुर्सी पर भाजपा की पैनी नजर जमीं हुई है, इसका प्लान अंदर ही अंदर चल रहा है मगर आगे क्या होगा इसकी किसी को खबर नहीं है।

सनद रहे प्रदेश में जब कांग्रेस सत्ता में आई थी। तब कांग्रेस ने इतिहास बदला था और जहां भाजपा काबिज थी, उस मुंगेली नगर पालिका की चाबी अपने कब्जे में ले ली थी। हालांकि इसके लिए कांग्रेस को खूब मशक्कत करनी भी पड़ी थी किंतु अब स्थिति परिस्थिति बदल गई है और प्रदेश में भाजपा की सत्ता भी लौट आई है। उसके बाद से माहौल में कुछ बदलाव की बयार चलने के संकेत भी मिल रहे है। अभी एक रोज पहले ही राजधानी रायपुर से भी मेयर एजाज़ ढेबर की कुर्सी जाने के संकेत साफ़ दिखने लगे हैं वहां अविश्वास प्रस्ताव की प्रक्रिया की जा रही है उसी लिहाज से मुंगेली नगर पालिका में भी चर्चा का बाजार गर्म है बल्कि सोशल मीडिया में भी ऐसी बातें चल रही है कि मुंगेली नगर पालिका अध्यक्ष की कुर्सी पर भी भाजपा की नजर है। हालांकि इस बात में कोई संदेह भी नहीं माना जाता कि जिसकी सत्ता उसकी नगर पालिका का प्रयास होगा। इस लिहाज से इस बात की चर्चा और भी ज्यादा तेज हो गई है। चर्चा तो यह भी हो रही है कि भाजपा के कुछ नेता भीतर ही भीतर इस प्रयास में लगे है। इस लिहाज से अभी की चर्चा में कितना दम है, यह आगे पता चलेगा कि मुंगेली नगर पालिका अध्यक्ष की कुर्सी को लेकर चल रहे प्लान में कितना दम है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here