कटनी : जिले के बरही थाना क्षेत्र में विवाह के कई वर्ष बीत जाने के बाद पत्नी के चरित्र पर संदेह के कारण पति पत्नी के बीच हुए विवाद के बाद पति ने पत्नी पर कुल्हाड़ी वार कर मौत के घाट उतार मौके से फरार हो गया। पति ने पत्नी के ऊपर कुल्हाड़ी से गर्दन और सिर में गहरे घाव किए जिसके चलते उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई।बरही थाना प्रभारी अरविंद चौबे ने बताया की घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण करते हुए मृतिका के शव को कब्जे में लेकर कार्यवाही प्रारंभ कर दी है। प्रकरण के संबंध में जानकारी देते हुए बरही थाना प्रभारी अरविंद चौबे ने यह भी बताया कि थाना क्षेत्र के खितौली चौकी के ग्राम कुआं निवासी 35 वर्षीय सरमन भूमिया अपनी पत्नी उर्मिला भूमिया का घरेलू विवाद हुआ था साथ ही दोनों के बीच काफी समय से मनमुटाव की स्थिति बनी हुई थी। दोनो के बीच बात विवाद इतना बड़ गया की दोनों के बीच कहा सुनी हुई।




